विराट- स्मिथ को भूल जाइए, इस भारतीय ने BGT में सबसे ज्यादा बनाए रन, नहीं मिला टीम में मौका

Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा औसत के साथ रन विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने नहीं बल्कि किसी और खिलाड़ी ने बनाए हैं।

IND vs AUS (7)
विज्ञापन

Border-Gavaskar Trophy: आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया कमर कस चुके हैं। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए प्लानिंग भी शुरू कर चुकी हैं। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ से खासा उम्मीदें हैं। इन दो खिलाड़ियों ने इस सीरीज में खूब रन भी बनाए हैं। लेकिन ये खिलाड़ी अधिक औसत के साथ रन नहीं बना पाए हैं। सबसे ज्यादा औसत के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रन बनाने का कीर्तिमान अक्षर पटेल के नाम है।

अक्षर पटेल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा औसत के साथ रन

अक्षर पटेल ने अब तक अपने करियर में केवल 4 ही मैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेले हैं। लेकिन इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा औसत के साथ इस सीरीज में रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। अक्षर ने 4 मैच की 5 पारियों में 88 की औसत के साथ 264 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं। हालांकि अक्षर को इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी

दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है, जिन्होंने 4 मैचों की 7 पारियों में 69.80 की औसत के साथ 349 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर एंड्रयू साइमंड्स का नाम है, जिन्होंने 68.33 की औसत के साथ 410 रन बनाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं, जिन्होंने 68.20 की औसत के साथ 341 रन बनाए हैं। वहीं पांचवें स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने 65.06 की औसत के साथ 1887 रन बनाए हैं। विराट इस लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं। उन्होंने 24 मैच की 42 पारियों में 48.26 की औसत के साथ 8 शतक और 5 अर्धशतक के दम पर 1979 रन बनाए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ