टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं आकाशदीप

India vs New Zealand: टीम इंडिया को नवंबर 20026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो WTC फाइनल के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है. इसी बीच खबर आई है कि इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज आकाशदीप पूरी तरह से फिट हो सकते हैं.

Team India

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 2026 में होगी दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PIC Credit- AI)

India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी जानी है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है. भारतीय टीम इस सीरीज में जीत दर्ज कर WTC फाइनल में जगह बनाना चाहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड की कठीन परिस्थितयों में टीम को जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. न्यूजीलैंड में उनकी स्विंग और सीम गेंदबाजी भारत के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज तक फिट हो जाएंगे आकाशदीप

दैनिग जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज आकाशदीप पर विचार किया जा रहा है. भारतीय टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है. रिपोर्ट के मुताबिक, वह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं. आकाशदीप स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं.

वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उनकी मेहनत अब रंग लाने लगी है और वह अभी सीओई में 15 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं. आकाशदीप को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, उनकी उपलब्धा फिटनेस पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

भारत के लिए बड़ा हथियार बन सकते हैं आकाशदीप

न्यूजीलैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों, खासकर स्विंग और सीम मूवमेंट के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. आकाशदीप अपनी स्विंग और सीम गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने इंग्लैंड दौरे अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था. इंग्लैंड में उन्होंने उछाल का फायदा उठाते हुए काफी शानदार गेंदबाजी की थी. ऐसे में आकाशदीप न्यूजीलैंड में भारत के लिए बड़ा हथियार बन सकते हैं. यह दौरा उनके लिए भी खुद को साबित करने का बड़ा मौका साबित हो सकता है.

बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद टीम इंडिया यह टेस्ट सीरीज जीतकर अपने स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.

विज्ञापन

आकाशदीप का टेस्ट करियर

29 साल के आकाशदीप ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ रांची में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. आकाशदीप ने भारत के लिए अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3.91 के शानदार इकोनॉमी रेट से 28 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान वह एक बार 5 विकेट और एक 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया. इसके अलावा, 15 टेस्ट पारियों में उन्होंने 163 रन भी बनाए हैं. अगर उनके फर्स्ट क्लाल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 49 मैचों में कुल 169 विकेट हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ