KKR का पूर्व खिलाड़ी बना बांग्लादेश का कप्तान, अहम सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

Litton Das: केकेआर के पूर्व खिलाड़ी को बांग्लादेश का कप्तान बनाया गया है।

IPL 2025 - 2025-05-04T163510.342

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए केकेआर के पूर्व बल्लेबाज लिटन दास को बांग्लादेश टीम का नया कप्तान बनाया गया है। लिटन दास ने 16 खिलाड़ियों की एक युवा और प्रतिभाशाली टीम का ऐलान किया है, जिसमें पूर्व कप्तान नजमुल हुसैन शांतो समेत कई उभरते हुए क्रिकेटर शामिल हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम 17 और 19 मई को शारजाह में यूएई के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम 25 मई से पाकिस्तान दौरे पर जाएगी, जहां वह पांच टी20 मैचों की टीृ-20 सीरीज में हिस्सा लेगी। दोनों सीरीज के लिए लिटन दास को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मौका

इस बार की खास बात यह है कि अनुभवी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को टीम में जगह नहीं दी गई है। उनकी गैरमौजूदगी में स्पिन विभाग की जिम्मेदारी महेदी और रिशाद हुसैन संभालेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, नाहिद राणा और शोरफुल इस्लाम जैसे गेंदबाजों को शामिल किया गया है।

बल्लेबाजी की बात करें तो टीम में सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे प्रतिभावान बल्लेबाज मौजूद हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान तौहीद ह्रदय पर रहेगा, जो हाल ही में बांग्लादेश के लिए शानदार फॉर्म में रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं।

विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लिटन दास

इंटरनेशनल टी-20 प्रारूप में लिटन की फॉर्म खराब रही है। उन्होंने अपने आखिरी पांच मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। लिटन के बल्ले से आखिरी 5 मैच में 14,42,0,3,और 14 रन निकले हैं। हालांकि इसके बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कप्तान बनाया है। क्योंकि लिटन टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।

यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली अनिक, रिशद हुसैन,  महेदी हसन (उपकप्तान), तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ