India Tour of Bangladesh: टीम इंडिया को मूल रूप से अगस्त 2025 में बांग्लादेश दौरे पर जाना था, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण तब इस दौरे को टाल दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम सितंबर 2026 में 6 मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा कर सकती है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भारत के साथ प्रस्तावित लिमिटेड ओवरों की सीरीज आयोजित कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने वादा किया है कि अगर भारतीय टीम सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करती है तो उसकी सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.
टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ाने किया वादा
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की सुरक्षा समिति के चेयरमैन सैयद इब्राहिम अहमद ने आश्वासन दिया है कि भारतीय टीम के दौरे के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. सईद ने मंगलवार (7 जुलाई) को मीडिया से बातचीत में कहा कि, “सुरक्षा हमेशा हर दौरे पर आने वाली टीम के लिए चिंता का विषय होती है, खासकर प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों के लिए. हमने अभी तक उनसे (बीसीसीआई) औपचारिक रूप से बातचीत शुरू नहीं की है. हमें उम्मीद है कि अगर दौरा योजना के अनुसार होता है तो कोई शिकायत नहीं होगी.”
सितंबर में हो सकती है भारत-बांग्लादेश सीरीज
भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर 2026 में 3-3 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज प्रस्तावित है. यह सीरीज पहले 2025 में खेली जानी थी, लेकिन दोनों क्रिकेट बोर्डों की आपसी सहमति से इसे 2026 तक टाल दिया गया था. हालांकि, इस दौरे को लेकर BCCI की ओर से अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.
लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 2026 और 2027 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के प्रसारण अधिकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, जिसमें भारत के खिलाफ प्रस्तावित सीरीज का भी शामिल है. वहीं, सितंबर के शुरुआती दिनों में भारतीय टीम का कोई निर्धारित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि यदि दोनों बोर्ड सहमत होते हैं तो टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा कर सकती है.
क्रिकेट रिश्तों को सुधारने की कोशिश
गौरतलब है कि पिछले एक साल के दौरान भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था. बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई और अंतरिम सरकार की ओर से भारत को लेकर कई विवादित बयान भी सामने आए. इसी बीच सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने फरवरी-मार्च में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब बांग्लादेश नई सरकार और नए क्रिकेट प्रशासन के साथ रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.
पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद भारत के साथ क्रिकेट संबंध मजबूत करने की कोशिशें तेज हुई हैं. हालांकि, सैयद इब्राहिम अहमद ने स्वीकार किया कि इस दौरे को लेकर अभी तक बीसीसीआई के साथ अंतिम स्तर की बातचीत नहीं हुई है. बता दें कि, भारतीय टीम ने आखिरी बार 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था. उस दौरे पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी. भारत ने टेस्ट सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- एशिया कप 2027 को लेकर रोहित-विराट के लिए आई गुड न्यूज, टूर्नामेंट पर बड़ा अपडेट आया सामने
भारत बनाम बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल (संभावित)
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 1 सितंबर | मीरपुर |
| दूसरा वनडे | 3 सितंबर | मीरपुर |
| तीसरा वनडे | 6 सितंबर | चटोग्राम |
| पहला टी20I | 9 सितंबर | चटोग्राम |
| दूसरा टी20I | 12 सितंबर | मीरपुर |
| तीसरा टी20I | 13 सितंबर | मीरपुर |
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को लेकर आई नई रिपोर्ट ने मचाई सनसनी, पता चला टीम से बाहर होने का कारण
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines