एशिया कप 2027 को लेकर रोहित-विराट के लिए आई गुड न्यूज, टूर्नामेंट पर बड़ा अपडेट आया सामने

एशिया कप 2027 पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत कब से हो रही है और किस फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला जाएगा. इसकी जानकारी सामने आ चुकी है.

Cricket News - 2026-07-07T201008.614
1 / 6

फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. इसके अलाव लगभग सभी देश द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं. अगले साल एशिया कप 2027 खेला जाना है. बांग्लादेश एशिया कप 2027 की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी अच्छी खबर है.

विज्ञापन

कब से शुरू होगा एशिया कप 2027?

कब से शुरू होगा एशिया कप 2027?2 / 6

एशिया कप 2027 पर बड़ा अपडेट क्रिकबज ने दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जून से होगी, जबकि फाइनल मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा. बांग्लादेश के तीन शहरों में एशिया कप 2027 खेला जाना है, जिसमें मिरपुर, चटगांव और सिल्हट शामिल है.

विज्ञापन

किस प्रारूप में खेला जाएगा टूर्नामेंट?

किस प्रारूप में खेला जाएगा टूर्नामेंट?3 / 6

खास बात ये है कि एशिया कप 2027 वनडे प्रारूप में खेला जाएगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये अच्छी खबर है. क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए अब केवल वनडे प्रारूप खेलते हैं. ऐसे में रोहित-विराट के फैंस के लिए ये गुड न्यूज है. पिछली बार एशिया कप 2025 टी-20 प्रारूप में खेला गया था. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.

रोहित-विराट पर नजरें

रोहित-विराट पर नजरें4 / 6

फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. दोनों खिलाड़ी अपनी तैयारियां शुरू कर चुके हैं. रोहित इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं रोहित-विराट

वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं रोहित-विराट5 / 6

रोहित और विराट की नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. इसके लिए दोनों खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं. पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल का सफर तय किया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. रोहित-विराट इसी कसर को अब पूरा करना चाहते हैं.

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज कब से?

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज कब से?6 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. सभी की नजरें रोहित और विराट पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन