संजू सैमसन को लेकर आई नई रिपोर्ट ने मचाई सनसनी, पता चला टीम से बाहर होने का कारण

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने धमाकेदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था. जिसके बाद सिर्फ 3 पारियों में फेल होने के बाद ही संजू सैमसन टीम से बाहर हो गए हैं.

Sanju Samson
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

Team India: बीसीसीआई ने 6 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड का ऐलान किया. जहां पर सभी का ध्यान संजू सैमसन की गैरमौजूदगी ने अपनी तरफ खींचा. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो रहे सैमसन को नहीं देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. सभी फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. टीम के ऐलान के 24 घंटो के बाद आई नई रिपोर्ट से इसके पीछे का कारण पता चला है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

क्यों बाहर हुए संजू सैमसन?

क्यों बाहर हुए संजू सैमसन? 2 / 6

ईएसपीएनक्रिकइंफो की नई रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को आराम देना चाहते थे. जिसके कारण ही उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है. संजू अब बतौर खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को देना चाहते हैं मौका

वैभव सूर्यवंशी को देना चाहते हैं मौका 3 / 6

इस रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ता चाहते हैं कि जिम्बाब्वे के दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले. ऐसे में वो संजू सैमसन जैसे स्टार को बेंच पर बिठाने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सेलेक्ट नहीं करना चाहते थे. (Pic Credit- AI Generated) 

नया पूल तैयार करना चाहते हैं चयनकर्ता

नया पूल तैयार करना चाहते हैं चयनकर्ता 4 / 6

इसके अलावा मौजूदा समय में टीम इंडिया के चयनकर्ता टी-20 में हर स्टार खिलाड़ी का बैकअप तैयार करना चाहते हैं. जिसके कारण ही संजू सैमसन और ईशान किशन का बैकअप तैयार करने के लिए ही प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

फॉर्म में चल रहे हैं प्रभसिमरन सिंह

फॉर्म में चल रहे हैं प्रभसिमरन सिंह 5 / 6

हाल के समय में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट अब भारत के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनाना चाहती है. जिससे इंजरी होने की स्थिति में वो तैयार रहें. (Pic Credit- AI Generated) 

संजू सैमसन को मिलेगा लंबा मौका

संजू सैमसन को मिलेगा लंबा मौका 6 / 6

रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को पूरी तरह से टी-20 फॉर्मेट से बाहर करने के पक्ष में नहीं है. संजू को अभी टी-20 में और मौके मिलने वाले हैं. एशियन गेम्स 2026 में संजू प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन