हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs ZIM: मशहूर क्रिकेटर के बेटे ने डेब्यू में रचा इतिहास

Johnathan Campbell Debut BAN vs ZIM: जोनाथन कैंपबेल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जोनाथन कैंपबेल मशहूर क्रिकेटर के बेटे हैं।

विज्ञापन
Johnathan Campbell

Johnathan Campbell Debut BAN vs ZIM: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट की दुनिया में नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। ये प्रतिभाएं अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर रही हैं। एक ऐसी ही प्रतिभा जिम्बाब्वे में सामने आई है। बांग्लादेश टूर पर गई जिम्बाब्वे की टीम यहां पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। शनिवार को इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के 26 साल के क्रिकेटर जोनाथन कैंपबेल ने डेब्यू किया। जोनाथन ने अपने डेब्यू में ही आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने जोनाथन कैंपबेल

जोनाथन कैंपबेल T20I डेब्यू में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा आजतक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। कैंपबेल सातवें नंबर पर खेलने उतरे और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 187.50 की स्ट्राइक रेट से 45 रन कूट डाले। बांग्लादेश के अनुभवी गेंदबाजों की कैंपबेल ने जमकर सुताई की। हालांकि वे अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सैफुद्दीन के हाथों आउट किया।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित शर्मा ने इंजरी पर खत्म किया सस्पेंस, हिटमैन ने दिखाए तेवर

विज्ञापन

कौन हैं जोनाथन कैंपबेल? 

हरारे के मशोनलैंड में जन्मे जोनाथन कैंपबेल ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और लेगब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उनके पिता जिम्बाब्वे के मशहूर क्रिकेटर और पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल हैं। एलिस्टेयर कैंपबेल ने करीब एक दशक तक (1992-2003) जिम्बाब्वे के लिए 60 टेस्ट और 188 वनडे मैच खेले। उनके भाई डोनाल्ड कैंपबेल भी क्रिकेटर रह चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट में दिखा चुके हैं प्रतिभा

वहीं जोनाथन कैंपबेल की बात करें तो उन्होंने अब तक घरेलू क्रिकेट में प्रतिभा दिखाई थी। फर्स्ट क्लास के 30 मैचों में उन्होंने 1678, लिस्ट ए के 39 मैचों में 1063 और टी-20 के 26 मैचों में 293 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो फर्स्ट क्लास के 30 मैचों में 39, लिस्ट ए के 39 मैचों में 27 और टी-20 के 26 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS Dhoni ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले इकलौते विकेटकीपर बने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola