IPL 2024: MS Dhoni ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले इकलौते विकेटकीपर बने

MS Dhoni: IPL 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया। वह IPL में खास कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बने।

MS Dhoni becomes first Wicket keeper to complete 150 catches in IPL

महेंद्र सिंह धोनी ने रन दिया इतिहास।

MS Dhoni: IPL 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे इस मैच में 1 कैच लेते ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के IPL में 150 कैच पूरे हुए। वह IPL में 150 कैच लपकने वाले इकलौते विकेटकीपर बन गए हैं। उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 144 कैच लिए हैं।

विज्ञापन

धोनी ने लपका जितेश शर्मा का कैच

10वें ओवर की चौथी गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर सिमरजीत सिंह ने जितेश शर्मा का विकेट चटकाया। धोनी ने विकेट के पीछे जितेश का कैच लपका। इसके साथ ही धोनी के IPL में बतौर विकेटकीपर 150 कैच पूरे हुए। जितेश खाता तक नहीं खोल पाए और गोल्डन डक का शिकार हुए। मुकबले में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो वह खाता तक नहीं खोल पाए और गोल्डन डक का शिकार हुए। हर्षल पटेल ने धोनी को बोल्ड किया।

विज्ञापन

धोनी ने विकेट के पीछे किए सर्वाधिक शिकार

धोनी IPL में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने विकेट के पीछे से अब तक 188 शिकार किए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक, तीसरे पर रिद्धिमान साहा, चौथे पर ऋषभ पंत और 5वें पर रॉबिन उथप्पा हैं। इतना ही नहीं धोनी IPL में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने डेब्यू सीजन से अब तक 261 मैच खेले हैं। इस फेहरिस्त में दूसरे पर रोहित शर्मा (254), तीसरे पर दिनेश कार्तिक (253), चौथे पर विराट कोहली (248) और 5वें पर रवींद्र जडेजा (237) हैं।

IPL में सर्वाधिक शिकार

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी: 188
दिनेश कार्तिक: 172
रिद्धिमान साहा: 113
ऋषभ पंत: 93
रॉबिन उथप्पा: 90

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ