---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs PAK: पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए कप्तान बाबर आजम, सलमान अली आगा को मिली कप्तानी

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से कप्तान बाबर आजम बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर सलमान अली आगा को कप्तान बनाया गया है. बाबर के बाहर होने की पुष्टि सरफराज अहमद ने की है, जो टीम के हेड कोच हैं.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे. उनके बाहर होने से पाक को बड़ा झटका लगा है. बाबर की जगह पर कप्तान सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई है. पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने इसकी पुष्टि की है.

बाबर आजम हुए बाहर

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से पाकिस्तान के लिए ये सीरीज काफी अहम हैं. हालांकि पहले ही मैच से कप्तान का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बेकेनहैम में प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान बाबर को दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी थी.

---विज्ञापन---

इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भी उन्हें उसी उंगली में चोट लगी थी और वह इस चोट से उबर ही रहे थे. बाबर की जगह पर सलमान अली आगा कार्यवाहक कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी संभालेंगे. हेड कोच सरफराज अहमद ने बाबर को लेकर कहा “पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. पहले टेस्ट में सलमान आगा कप्तान होंगे.”

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान हॉकी राइवलरी में कौन आगे? देखें पूरा हेड टू हेड रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान बने थे बाबर

बाबर आजम को वेस्टइंडीज दौरे से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान दोबारा बनाया गया था. उन्हें शान मसूद की जगह कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था. बाबर ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 23 और 58* रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 88 और 24* रन बनाए थे. कप्तान बनने के बाद उन्होंने दोनों ही मैच में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2026 08:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola