PAK vs ENG: पाकिस्तान को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट मैच से स्टार खिलाड़ी का बाहर होना तय!

Babr Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज का पत्ता कटना लगभग तय है।

ENG vs PAK
विज्ञापन

Babar Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच इंग्लैंड ने एक पारी से अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। वहीं अब दूसरा मैच 15 अक्टूबर से खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम का दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना लगभग तय है। पाकिस्तान के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

सामने आई बड़ी वजह

दरअसल मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान का इंग्लैंड के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बाबर दोनों ही पारियों में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सेलेक्शन कमेटी ने इस हार के कुछ घंटे बाद ही लाहौर में बैठक की थी, जिसमें पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी भी शामिल थे, और इस बैठक में बाबर को अगले मैच से बाहर करने की बात की गई है।

Advertisment

हालांकि हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बाबर का समर्थन किया था। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए पाकिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया था। वहीं टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने भी बाबर का समर्थन किया था।

लेकिन सेलेक्शन पैनल का मानना है कि बाबर आजम के लिए कुछ दिन पाकिस्तान टीम से दूर रहना ही सही होगा। क्योंकि वह लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बताते चलें कि नए सेलेक्शन पैनल में आकिब जावेद, असद शफीक, अजहर अली, पूर्व आईसीसी अंपायर अलीम डार शामिल हैं।

हाल ही में बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने वनडे और टी-20 से बतौर कप्तान दूरी बनाई थी। हालांकि अब उनका टीम से ही बाहर होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

लगातार खराब प्रदर्शन भी एक वजह

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में मुल्तान की पिच पर जहां दूसरे बल्लेबाज तीहरा और दोहरा शतक लगा रहे थे। वहीं बाबर आजम अर्धशतक जड़ने में भी नाकाम रहे। उन्होंने पहली पारी में 30 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार साल 2022 में अर्धशतक जमाया था। वहीं आखिरी शतक भी उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। टेस्ट की पिछली 18 पारियों में वह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया। आखिरी 6 टेस्ट पारियों की बात करें तो उन्होंने 5,30,11,31,22, और 0 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ