आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला गया था. अफगानिस्तान ने इस मैच को 92 रनों से जीता था. हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई ने अंपायर के एक फैसला का कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद आईसीसी ने अब उन्हें फटकार लगाई है. क्या है मामला आइए जानते हैं.
अजमतुल्लाह उमरजई को मिली फटकार
बारिश की वजह से ये मुकाबला 47-47 ओवर का कर दिया गया था. उमरजई को अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. उमरजई को 41वें ओवर में आउट दे दिया गया था, लेकिन वह काफी देर तक क्रीज पर बने रहे और इशारों के जरिए अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें दोषी मानते हुए उनके खाते में 1 डिमेरिट अंक दिया है. ये 24 महीने में उनका पहला अपराध था. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. उमरजई पर ये आरोप मैदान पर मौजूद अंपायर गैरेथ मॉरिसन और रोली ब्लैक तीसरे अंपायर जॉनी कैनेडी और चौथे अंपायर जॉर्ज ब्रॉली द्वारा लगाया गया था.
इस मैच में उमरजई ने 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 7 ओवर में 42 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आयरलैंड 33.4 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में गुरनूर बरार बन सकते हैं भारत के ‘एक्स फैक्टर’
अफगानिस्तान सीरीज में 2-0 से आगे
पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान ने 92 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद तीसरा मैच 10 अगस्त को खेला गया था. इस मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराया और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: राहुल चाहर का बड़ा फैसला, अब इस विदेशी टीम के लिए खेलेगा स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
17 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
51 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines