राहुल चाहर का बड़ा फैसला, अब इस विदेशी टीम के लिए खेलेगा स्टार गेंदबाज

Rahul Chahar: राहुल चाहर भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. उन्होंने अब बड़ा फैसला किया है और विदेशी टीम को साइन कर लिया है. खास बात ये है कि उन्हें प्लेइंग 11 में भी शामिल कर लिया गया है. राहुल भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

Rahul Chahar: राहुल चाहर लगभग 5 सालों से टीम इंडिया से दूर हैं. वह फिलहाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. आईपीएल 2026 में भी वह सीएसके का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें केवल 1 ही मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वह खासा कमाल नहीं कर पाए थे. अब राहुल ने विदेशी टीम से खेलने का फैसला किया है, जिसका आधाकारिक ऐलान भी किया जा चुका है. उन्हें प्लेइंग 11 में भी शामिल कर लिया गया है.

राहुल चाहर इस टीम के लिए खेलेंगे

आईपीएल 2026 के बाद राहुल ने इंग्लैंड में आयोजित होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला था. अब सरे की टीम ने उन्हें वनडे कप के लिए भी अपने स्क्वाड में जगह दी है. उन्हें नॉटिंघमशायर के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका भी मिला है. 27 साल के राहुल ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था. इसके बाद वह लगातार नजरअंदाज हो रहे हैं. राहुल ने वनडे और टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. राहुल आईपीएल में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं. फिलहाल वह सीएसके का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

हाल ही में सरे के लिए उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में फर्स्ट क्लास मैच खेला था. हालांकि वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे. उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे. इसके अलावा आईपीएल 2026 में सीएसके की ओर से खेलते हुए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 विकेट भी नहीं लिया.

ऐसा रहा है करियर

राहुल ने अब तक भारत के लिए 1 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने वनडे में 3 और टी-20 में 7 विकेट लिए हैं. आखिरी टी-20 मैच उन्होंने नामीबिया के खिलाफ दुबई में साल 2021 में खेला था, जबकि एकमात्र वनडे मैच उन्होंने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. वहीं, आईपीएल में उन्होंने 80 मैच खेलते हुए 75 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. फिलहाल वह टीम इंडिया में अपनी वापसी का रास्ता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ