हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा से छिना नंबर-1 का ताज, ये 30 साल का खिलाड़ी बना टी20 इंटरनेशनल का नया 'सिक्सर किंग'

Karanbir Singh: टी20 इंटरनेशनल में लंबे समय तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप रहे रोहित शर्मा को ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह ने पीछे छोड़ दिया है. करणबीर ने सिर्फ 60 मैचों में 207 छक्के लगाकर ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
Karanbir Singh and Rohit Sharma

Karanbir Singh Surpassed Rohit Sharma: ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह ने हाल ही में हंगरी के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में 164 रन ठोक दिए, जिसमें 18 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस धमाकेदार पारी के साथ करणबीर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली और इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली.

करणबीर अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब टी20I में 207 छक्के दर्ज हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले वाले रोहित 205 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

T20I के नए सिक्सर किंग बने करणबीर सिंह

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने करियर में भारत के लिए खेले 159 टी20I मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 205 छक्के जड़े. रोहित 200 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे. लंबे समय तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम रहा.

विज्ञापन

लेकिन अब करणबीर सिंह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और महज 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 207 छक्कों के साथ करणबीर अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 207 छक्के
  • रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के
  • मुहम्मद वसीम (यूएई) – 196 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) – 179 छक्के
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) – 175 छक्के

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी करना होगा इतंजार! पूर्व सिलेक्टर ने बताई बड़ी वजह

करणबीर सिंह का टी20I करियर

30 साल के करणबीर सिंह ने 25 मई 2024 को बेल्जियम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था. करणबीर ने अब तक खेले 60 टी20I मैचों की 59 पारियों में 48.71 की शानदार औसत और 175.41 के स्ट्राइक रेट से 2533 रन बनाए हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में चार शतक और 20 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? क्रोएशिया पर जीत के बाद भावुक नजर आए CR7

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola