FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? क्रोएशिया पर जीत के बाद भावुक नजर आए CR7

FIFA World Cup 2026 में शुक्रवार को खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले दौर में एंट्री कर ली. हालांकि, इस जीत के बाद 21 नंबर की जर्सी पहने रोनाल्डो और उनकी पूरी टीम काफी इमोशनल नजर आईं.

Cristiano Ronaldo
1 / 6
Cristiano Ronaldo

FIFA World Cup 2026, Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (3 जुलाई) को खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली. वहीं, जीत के बाद टीम के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 21 नंबर की जर्सी पहने काफी भावुक नजर आए. इस दौरान उनके आखों में आंसू भी दिखाई दिए और पूरी पुर्तगाल टीम बेहद इमोशनल नजर आई.  

विज्ञापन

रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी?

रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी?2 / 6

दरअसल, क्रोएशिया के खिलाफ मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने दिवंगत साथी डिओगो जोटा की नंबर 21 जर्सी पहनी और आसमान की ओर इशारा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. डिओगो जोटा का पिछले साल स्पेन में एक सड़क दुर्घटना में महज 28 साल की उम्र में निधन हो गया था. उनकी याद टीम के खिलाड़ियों के लिए अब भी बेहद खास है और वर्ल्ड कप में यह जीत भी उनके नाम समर्पित की गई.

विज्ञापन

सड़क हादसे में गई थी जोटा और उनके भाई की जान

सड़क हादसे में गई थी जोटा और उनके भाई की जान3 / 6

ठीक एक साल पहले आज ही के दिन डिओगो जोटा के साथ उनके भाई आंद्रे सिल्वा की भी उसी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. हाल ही में पुर्तगाल ने दूसरी बार यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता था, जिसमें जोटा ने अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, आंद्रे सिल्वा पुर्तगाल के सेकेंड डिवीजन क्लब पेनाफिएल के लिए खेलते थे. दोनों स्पेन से ब्रिटेन की यात्रा पर थे, तभी देर रात उनकी लेम्बोर्गिनी कार सड़क से उतर गई और उसमें आग लग गई. बाद में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार उत्तरी पुर्तगाल के उनके होमटाउन गोंडोमार में किया गया.

रोनाल्डो ने डिओगो जोटा को किया जीत समर्पित

रोनाल्डो ने डिओगो जोटा को किया जीत समर्पित4 / 6

मैच के बाद फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में रोनाल्डो ने कहा, "हम जानते थे कि यह मुकाबला हमारे लिए कितना खास है. मैच से पहले पूरी टीम डिओगो जोटा को याद कर रही थी. आज की जीत सिर्फ अगले दौर में पहुंचने के लिए नहीं थी, बल्कि उनके सम्मान में भी थी. हम सभी मानते हैं कि वह आज भी हमारे साथ हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका जीत हासिल करना था. जिस अंदाज में हमने वापसी करते हुए मुकाबला जीता, वह हमारे लिए बेहद भावुक पल था."

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने मारी बाजी

रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने मारी बाजी5 / 6

टोरंटो में खेले गए इस मुकाबले में क्रोएशिया ने 52वें मिनट में इवान पेरिसिक के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी. हालांकि, इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में अपने करियर का पहला गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसके कुछ देर बाद गोंजालो रामोस ने निर्णायक गोल कर पुर्तगाल को 2-1 की शानदार जीत दिलाई. अब राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा.

रोनाल्डो ने रचा इतिहास

रोनाल्डो ने रचा इतिहास6 / 6

इस गोल के साथ रोनाल्डो FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में गोल करने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि 41 साल और 147 दिन की उम्र में हासिल की. इतना ही नहीं, वह 40 साल की उम्र के बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर भी बन गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन