वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी करना होगा इतंजार! पूर्व सिलेक्टर ने बताई बड़ी वजह

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का सभी इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, वैभव को पिछले तीन मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला. ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि आखिर वैभव को डेब्यू का मौका कब मिलेगा?

Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. हालांकि, आयरलैंड दौरे के दोनों टी20 मुकाबलों और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया. ऐसे में लगातार ये सवाल उठ रहा है कि आखिर वैभव को डेब्यू का मौका कब मिलेगा? भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर सबा करीम ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग 11 में जगह?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग 11 में जगह?2 / 7

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए मौजूदा सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में बदलाव करना होगा. संजू भले ही पिछले तीन मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हों, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनकी जगह बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को अभी करना होगा इंतजार!

वैभव सूर्यवंशी को अभी करना होगा इंतजार!3 / 7

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'फॉलो द ब्लूज' में सबा करीम ने संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की उठ रही मागों का कड़ा विराध किया. करीम ने कहा, "मुझे फिलहाल नहीं लगता कि संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. संजू एक बेहतरीन खिलाड़ी और मैच विनर हैं. उनका आईपीएल सीजन शानदार रहा था और उससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता था. ऐसे में सिर्फ कुछ मैचों के आधार पर उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा."

'वैभव को अब समझ में आया होगा'

'वैभव को अब समझ में आया होगा'4 / 7

सबा करीम ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनना ही बड़ी उपलब्धि है और उन्हें अब यह समझ आ गया होगा कि राष्ट्रीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा, "वैभव के लिए यह सीखने का बेहतरीन मौका है. अब उन्हें भी एहसास हो गया होगा कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह इतनी आसानी से नहीं मिलती. यह अनुभव उन्हें एक खिलाड़ी और एक इंसान, दोनों रूपों में आगे बढ़ने में मदद करेगा."

विज्ञापन

'वैभव के लिए सपने के सच होने जैसा'

'वैभव के लिए सपने के सच होने जैसा'5 / 7

वहीं, भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इसी शो पर वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर प्रतिक्रिया दी. पुजारा ने कहा, "भले ही वैभव को अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला हो, लेकिन भारतीय टीम का हिस्सा बनना ही किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाना किसी सपने के सच होने जैसा है. जब वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, वह पल उससे भी ज्यादा खास होगा. फिलहाल जैसा सबा भाई कह रहे थे, उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा."

'वैभव के लिए सीखने का मौका'

'वैभव के लिए सीखने का मौका'6 / 7

पुजारा ने आगे कहा कि, "वैभव के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि वह टीम के साथ रहकर सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से लगातार सीख रहे हैं. उन्हें भारतीय टीम के माहौल में खुद को निखारने का मौका मिल रहा है. वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और सही समय आने पर उन्हें निश्चित रूप से अपना मौका मिलेगा."

विज्ञापन

इतिहास रचने के दहलीज पर वैभव

इतिहास रचने के दहलीज पर वैभव7 / 7

अगर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह इतिहास रच देंगे. महज 15 साल की उम्र में वैभव मेंस टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके साथ ही वह भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे. सचिन ने 16 वर्ष की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन