ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर दिया भारत को तोहफा, WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा

WTC 2023-25 Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच में हराकर प्वाइंट्स टेबल का गणित ही बदल दिया है। कंगारू टीम की जीत से भारत को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिला है। चलिए आपको बताते हैं प्वाइंट्स टेबल में अब क्या है भारत की स्थिति।

Australia vs New Zealand WTC Points Table Team India on Top

WTC 2023-25 Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धूल चटा दिया है। कंगारू टीम ने इस मैच को 172 रनों से अपने नाम कर लिया है। इससे भारत को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर भारत को बड़ा तोहफा दिया है। कीवी टीम की हार और कंगारू टीम की जीत से भारत को प्वाइंट्स टेबल में उछाल मिली है। इससे भारत के फैंस ऑस्ट्रेलिया की टीम को धन्यवाद कर रहे होंगे। इस मैच में स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने कमाल की गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों पर हमेशा से हावी दिखे, इस कारण से ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड जीत मिली है।

प्वाइंट्स टेबल में भारत को क्या फायदा मिला

बता दें कि इस मैच से पहले भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में भले ही मात दे दी थी, लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड के प्वाइंट्स बेहतर होने के कारण वह टॉप पर ही रही, जबकि भारतीय टीम दूसरे स्थान पर थी। लेकिन अब कीवी टीम की हार से भारत को फायदा हो गया है। भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में कीवी टीम को नीचे धकेल कर खुद टॉप पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर भारत को प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है। भारत 8 मैचों में से 5 मैच जीतकर 62 प्वाइंट्स के साथ टॉप पोजिशन पर है।

अब क्या है कंगारू और कीवी टीम की स्थिति

अब न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। कीवी टीम को कंगारू के खिलाफ मिली हार के बाद उसके प्वाइंट्स घट गए हैं, हालांकि अभी भी वह प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर है। कीवी टीम 5 मैचों में से 3 जीत और 2 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस जीत से प्वाइंट्स में तो फायदा मिल गया है, लेकिन प्वाइंट्स टेबल में अभी भी तीसरे स्थान पर ही है। कंगारू टीम को कीवी टीम के खिलाफ एक और टेस्ट मैच 8 मार्च से 12 मार्च के बीच खेलना है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस मैच में कीवी टीम वापसी करने में कामयाब रहती है, या फिर एक बार फिर से कंगारू टीम का दबदबा रहता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ