Live Updates
18:29 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया ने 67 रनों से जीता मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया है. कोलंबो में खेले इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम सिर्फ 16.5 ओवर में 115 रन पर ही ऑलआउट हो गई. आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, मैथ्यू कुहनेमैन को एक सफलता मिली.

18:23 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: एडम जैम्पा ने झटका चौथा विकेट

पारी के 16वें ओवर में एडम जैम्पा ने दो विकेट चटकाए. जैम्पा ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल (41 रन) को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर मार्क एडायर (12) को चलता किया. यह जैम्पा का मैच में चौथा विकेट रहा. जैम्पा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर चार विकेट हासिल किया. आयरलैंड का स्कोर 16 ओवर के बाद 8 विकेट पर 112 रन है.

18:10 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: आयरलैंड का छठा विकेट गिरा

14वें ओवर में आयरलैंड को छठा झटका लगा. एडम जैम्पा ने लोरकान टकर के रूप में अपना दूसरा विकेट चटकाया. आयरलैंड का स्कोर 14 ओवर के बाद 6 विकेट पर 90 रन है और उसे जीत के लिए अभी 36 गेंदों पर 93 रनों की जरूरत है.

17:41 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: आयरलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

पारी के 7वें ओवर में आयरलैंड को गैरेथ डेलानी के रूप में पांचवां झटका लगा. डेलानी 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आयरलैंड का स्कोर 7 ओवर के बाद 5 विकेट पर 43 रन है और टीम को जीत के लिए अभी 140 रन और बनाने होंगे.

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ कंगारू कप्तान! स्टीव स्मिथ करेंगे रिप्लेस

17:19 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: नाथन एलिस एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

पारी का तीसरा ओवर करने आए नाथन एलिस ने दो विकेट लेकर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया. एलिस ने पहले ओवर की पहली गेंद पर रॉज एडायर (12) को आउट किया और फिर तीसरी गेंद पर कर्टिस कैम्फर (4) को चलता कर दिया. आयरलैंड का स्कोर 3 ओवर के बाद 3 विकेट पर 18 रन है.

17:25 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: नाथन एलिस को मिली तीसरी सफलता

5वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन एलिस ने अपना तीसरा विकेट झटका. एलिस ने बेंजामिन कैलिट्ज़ को आउट किया. बेंजामिन सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

17:06 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: पहली गेंद पर ही कप्तान हुए रिटायर हर्ट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग पारी की पहली ही गेंद पर रिटायर हर्ट हो गए. रन दौड़ते हुए उनके पैर में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया. उन्होंने 1 गेंदे में 1 रन बनाया. टेक्टर और रॉस एडेयर की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

17:14 (IST) 11 Feb 2026
आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा

पारी के तीसरे ओवर में आयरलैंड को दूसरा झटका लगा है. रॉस एडेयर 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए.

आयरलैंड का स्कोर 13 रन पर 2 विकेट

16:49 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया ने दिया 183 रनों का टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ ने 37 रन बनाए. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज़, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट लिए. अब आयरलैंड को जीत के लिए 183 रन बनाने होंगे.

16:37 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा. मार्कस स्टोइनिस 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर कैच आउट हो गए. उन्हें मार्क एडायर ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 ओवर के बाद 6 विकेट पर 159 रन है.

16:12 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में बनाए 120 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम ने 14 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बना लिए हैं. फिलहाल मैट रेनशॉ 24 रन और मार्कस स्टोइनिस 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:33 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

17 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. मैट रेनशॉ 33 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17 ओवर के बाद 5 विकेट पर 149 रन है.

15:53 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में चौथा झटका लगा. मैक्सवेल 9 रन बनाकर हैरी ट्रेक्टर की गेंद पर आउट हो गए. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर के बाद 4 विकेट पर 90 रन है.

15:38 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा. जोश इंग्लिश 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर के बाद 3 विकेट पर 69 रन है.

15:32 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बनाए 64 रन

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. फिलहाल जोश इंग्लिश 33 रन और मैट रेनशॉ 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:29 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

5वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा. कैमरून ग्रीन 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर के बाद दो विकेट पर 56 रन है. फिलहाल जोस इंग्लिश 27 रन क्रीज पर मौजूद हैं.

15:12 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, ट्रेविस हेड आउट

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा गया है. ट्रेविस हेड सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. हेड को बेंजामिन कैलिट्ज़ और मार्क एडायर ने रन आउट किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 12 रन है.

15:02 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिश पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैथ्यू हम्फ्रीज़ पहला ओवर करने आए हैं.

14:38 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा.

14:48 (IST) 11 Feb 2026
AUS vs IRE T20 World Cup Live: मिचेल मार्श बाहर, स्टीव स्मिथ की हुई स्क्वॉड में एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मार्श की गैरमौजूदगी में में ट्रेविस हेड आयरलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. वहीं, दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बैकअप के तौर पर श्रीलंका रवाना किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों जिम्मेदारियां संभाल सकें. मार्श के लिए टूर्नामेंट में टीम के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना संदिग्ध हो गया है, जो महज दो दिनों के भीतर होने वाला है.

ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2026 में अचानक हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री, कप्तान की चोट ने खोल दी किस्मत

Mitch Marsh has been ruled out of Australia’s t20worldcup opener, with Steve Smith set to head to Sri Lanka.

Details here: https://t.co/lugZUFllzJ pic.twitter.com/MFEdVA9eZa
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 11, 2026

AUS vs IRE T20 World Cup 2026 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में शानदार जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज किया है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया. इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम सिर्फ 16.5 ओवर में 115 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी की और दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, मैथ्यू कुहनेमैन को एक सफलता मिली.

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली ही गेंद पर रिटायर हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. टीम की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि लोरकन टकर ने 24 रन का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोयनिस ने 45 रन की अहम पारी खेली. जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने भी 37-37 रन जोड़े. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 2 विकेट लिए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर को एक-एक सफलता मिली.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---