भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

IND vs AUS: भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की कमर में चोट लग गई है।

Cameroon Green

IND vs AUS: भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार कैमरून ग्रीन की कमर में चोट लग गई है। ऐसे में वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल ग्रीन इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीसरे मैच के दौरान ग्रीन को चोट लगी थी। हालांकि अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए है।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ भी हो सकते हैं बाहर

भारतीय टीम साल 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। अगर ग्रीन की चोट गंभीर रहती है तो वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को मिस कर सकते हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की वनडे सीरीज से बार होने के बाद ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया है। पांच मैच की खेली जा रही सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल  2-1 से आगे है। चौथे मुकाबले में ग्रीन ने चोट की वजह से हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन

ऐसा रहा हालिया प्रदर्शन

ग्रीन ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में अपने बल्ले से 42 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं दौरे के अपने पहले मैच में उन्होंने 32 रन बनाए थे।

पोंटिंग ने कही बड़ी बात

ग्रीन के चोटिल होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि हम कैमरून ग्रीन के बारे में जानते हैं, उसे पहले भी पीठ में तनाव फ्रैक्चर हुआ है। उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। अगर स्थिति बहुत खराब नहीं हुई तो उनके पास उसे बल्लेबाज के तौर पर खेलने का विकल्प अभी भी है। देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीन भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी करते हैं या नहीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ