AUS vs BAN, Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. वहीं, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पास टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. हेजलवुड के अलावा, मिचेल स्टार्क भी इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों तेज गेंदबाजों के लिए काफी खास रहने वाली है.
जोश हेजलवुड सिर्फ 5 विकेट लेते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने से सिर्फ पांच विकेट दूर हैं. अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट हासिल करने में सफल रहते हैं, तो उनके नाम टेस्ट में 300 विकेट हो जाएंगे. इसके साथ ही हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 42वें और ऑस्ट्रेलिया के 9वें गेंदबाज बन जाएंगे. 35 वर्षीय हेजलवुड ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 76 टेस्ट मैचों की 143 पारियों में 24.21 की औसत से 295 विकेट कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 13 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होंगे हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक 8 गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं. इस लिस्ट में महान स्पिनर शेन वॉर्न सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 708 विकेट चटकाए. वहीं, अब हेजलवुड के पास भी इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए 300+ टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
- शेन वॉर्न – 708 विकेट
- नाथन लियोन – 567 विकेट
- ग्लेन मैक्ग्रा – 563 विकेट
- मिचेल स्टार्क – 433 विकेट
- डेनिस लिली – 355 विकेट
- पैट कमिंस – 315 विकेट
- मिचेल जॉनसन – 313 विकेट
- ब्रेट ली – 310 विकेट
मिचेल स्टार्क भी बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की नजरें भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने पर होंगी. अगर स्टार्क इस सीरीज के दौरान 5 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह घरेलू मैदान पर 400 विकेट पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे. उनसे पहले सिर्फ शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा ने ही यह कारनामा किया है. इसके अलावा, स्टार्क के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के कपिल देव और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को पीछे छोड़ने का भी सुनहरा मौका होगा.
ये भी पढ़ें- Roman Reigns के मुंह पर तमाचा! WWE दिग्गज ने इन-रिंग एक्शन की उड़ाई धज्जियां
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मरारा स्टेडियम, डार्विन
- दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके
AUS vs BAN: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी और मुसफिक हसन.
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर क्यों हो रहे हैं बार-बार चोटिल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
7 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
32 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines