Roman Reigns के मुंह पर तमाचा! WWE दिग्गज ने इन-रिंग एक्शन की उड़ाई धज्जियां

WWE में हर कोई रोमन रेंस से प्यार करता है. सभी उन्हें लगातार रिंग में देखना चाहते हैं. हालांकि, एक दिग्गज ने उन्हें लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो रेंस से बोर हो चुके हैं.

WWE
1 / 6

Roman Reigns: रोमन रेंस ने 2012 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद से वो लगातार काम कर रहे हैं. 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. अब वो रेसलिंग वर्ल्ड में छा गए हैं. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. उन्होंने अभी तक WWE को तगड़ा बिजनेस दिया है. मौजूदा समय में भी उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. रोमन को सभी प्यार करते हैं. हर कोई उन्हें लगातार रिंग में देखना चाहता है. इस बार एक दिग्गज ने चौंकाने वाला वाला बयान रेंस को लेकर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एरिक बिशप का चौंकाने वाला बयान

एरिक बिशप का चौंकाने वाला बयान2 / 6

83 Weeks पॉडकास्ट में एरिक बिशप ने अपनी बात रखी. उन्होंने ऐसे रेसलर को साथ लेने की जरूरत के बारे में बात की जो पहले से ही स्थापित हो. बिशप ने बताया कि ये बात बिल्कुल सच है. बिशप ने कहा कि कंपनी को सही पहलू देखना चाहिए. दिग्गज ने ये भी बताया कि चीजें अब बोरिंग हो रही हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एरिक बिशप ने क्या कहा?

एरिक बिशप ने क्या कहा?3 / 6

उन्होंने कहा, "रोमन रेंस के ऊपर आते हैं. मुझे उन्हें देखना दिलचस्प नहीं लगता क्योंकि मैंने वो सब पहले ही देख लिया है. उनका आधा मैच देखकर ही समझ जाता हूं कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में क्या किया है. रोमन के मैच साधारण होते हैं. हालांकि, लोग अभी भी उन्हें देख रहे हैं. मैं तो बोर हो गया हूं. मेरे लिए वहां कुछ नया नहीं हो रहा है." (Photo: WWE.com)

रोमन को मिलता है सबसे ज्यादा पैसा

रोमन को मिलता है सबसे ज्यादा पैसा4 / 6

रोमन रेंस अब WWE के एक ब्रांड बन चुके हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पैसा भी मिलता है. पिछले कुछ सालों में उनकी नेटवर्थ में बढ़ोत्तरी हुई है. WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में वो टॉप पर रहे हैं. उनकी सैलरी में आगे जाकर और ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

2026 रहा है शानदार

2026 रहा है शानदार5 / 6

रोमन रेंस के लिए 2026 अभी तक बहुत शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. उनका टाइटल रन अभी तक धमाकेदार रहा है. वो तीन बार इसे डिफेंड कर चुके हैं. (Photo: WWE.com)

समरस्लैम में मिली सफलता

समरस्लैम में मिली सफलता6 / 6

हाल ही में समरस्लैम 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली है. उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों ने बाद में हाथ भी मिलाया. रेंस ने अब शील्ड के अध्याय को भी खत्म कर दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन