Australia Playing XI for 1st Test vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार, 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम करीब 8 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट डार्विन में खेला जाना है. इस मुकाबले से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, जबकि पिछले एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कॉट बोलैंड को इस मैच से बाहर बैठना पड़ा है.
जोश हेजलवुड को मिला मौका, स्कॉट बोलैंड बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से डार्विन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 साल बाद डार्विन में कोई टेस्ट मैच खेलने उतर रही है. इस मुकाबले के लिए टीम ने अपने अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा जताया है.
पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की खतरनाक तेज गेंदबाजी तिकड़ी लंबे समय बाद एक साथ फिर से मैदान पर कहर बरपाती नजर आएगी. हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए स्कॉट बोलैंड को बाहर बैठना पड़ा है.
नाथन लॉयन की भी हुई वापसी
वहीं, अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की भी टीम में वापसी हुई है. लॉयन हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर को जगह मिली है.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन समर्स को हुई जेल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
ट्रैविस हेड के साथ जेक वेदराल्ड करेंगे ओपनिंग
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जेक वेदराल्ड और ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद मार्नस लाबुशेन नंबर-3 पर और स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर मोर्चा संभालेंगे. वहीं, कैमरून ग्रीन 5वें नंबर पर उतरेंगे, जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर निचले क्रम को मजबूती देंगे. वहीं, गेंदबाजी विभाग में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी होगी, जबकि नाथन लॉयन स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे.
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड.
ये भी पढ़ें- मिचेल मार्श का ऐतिहासिक कारनामा, द हंड्रेड में 400 रन बनाने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
27 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
31 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines