ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन समर्स को हुई जेल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

Aaron Summers Sentenced Jail: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर और होबार्ट हरिकेन्स के पूर्व खिलाड़ी आरोन समर्स को गंभीर आरोपों में जेल भेज दिया गया है. उन पर एक टीनएज फैन के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई.

aaron summers

आरोन समर्स को हुई जेल (Image: AI Generated)

Aaron Summers Sentenced Jail: बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के पूर्व क्रिकेटर आरोन समर्स को एक टीनएज फैन के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में जेल भेज दिया गया है. पर्थ, वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के आरोन समर्स तेज गेंदबाज हैं. वह बिग बैश लीग और पाकिस्तान सुपर लीग जैसे बड़े फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेल चुके हैं. द नॉर्थ वेस्ट स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक आरोन समर्स को 10 महीने की जेल हुई है. तस्मानियन सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया है.

विज्ञापन

आरोन समर्स को हुई जेल

रिपोर्ट के अनुसार तस्मानियन सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हेलेन वुड ने कहा कि समर्स ने युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए क्रिकेटर के रूप में अपनी लोकप्रियता का उपयोग किया है. दिसंबर 2017 में जब समर्स बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेल रहे थे, तब उनकी मुलाकात एक मैच के दौरान एक महिला प्रशंसक और उसके दोस्तों से हुई.

विज्ञापन

2018 को एक और मैच के दौरान दोनों बाउंड्री लाइन पर बातचीत करते हुए नजर आए. इसके बाद वह स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से बातचीत करने लगे. आरोप है कि दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और फिर समर्स उस लड़की को रात में एक स्कूल ले गए. समर्स उस समय सिर्फ 21 साल के थे और उन्होंने लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की.

विज्ञापन

जस्टिस वुड ने बताया कि समर्स को पता था कि वह सिर्फ 15 साल की थीं और 9वीं या 10वीं कक्षा में पढ़ती थीं. इसके बावजूद आरोन ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद भी समर्स ने उस लड़की से बात करने की कोशिश की और 2021 में आखिरी बार उनकी बात हुई. आरोन समर्स ने अपनी गलती स्वीकार की.

आरोन समर्स पहले भी जा चुके हैं जेल

होबार्ट हरिकेन्स के पूर्व क्रिकेटर आरोन समर्स इससे पहले भी 2021 में जेल जा चुके थे. 5 साल पहले भी वह इसी तरह के बाल शोषण के मामले में दोषी पाए गए थे. इसके चलते उन्हें नॉर्थन टेरिटरी में तीन साल और 11 महीने तक जेल में रहना पड़ा. अब एक बार फिर आरोन को 10 महीने की जेल हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ