कश्मीर के तेज गेंदबाज ने डबल हैट्रिक लेकर मचाया हाहाकार, ठोक दिया टीम इंडिया का दावा!

Auqib Nabi: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने दलीप ट्रॉफी में कोहराम मचा दिया। उन्होंने डबल हैट्रिक विकेट लेकर तबाही मचा दी।

cricket News (96)

Auqib Nabi: दलीप ट्रॉफी 2025 क्वार्टरफाइनल मैच में नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने सामने हैं। जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी इस मैच में नॉर्थ जोन का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ईस्ट जोन के खिलाफ कहर ढा दिया। नबी ने दलीप ट्रॉफी में डबल हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया। उनकी गेंदबाजी के आगे ईस्ट जोन के बल्लेबाज ने सरेंडर बोल दिया। अब आकिब की गेंदबाजी चर्चा में आ चुकी है।

विज्ञापन

आकिब ने ऐसे लिया डबल हैट्रिक

आकिब ने नॉर्थ जोन की ओर से 53वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने 52.5 गेंद पर दूसरा और तीसरा विकेट ओवर की आखिरी गेंद पर लिया। इस तरह आकिब ने हैट्रिक विकेट अपने नाम की। इसके बाद पारी का 55वां ओवर करने आए आकिब ने पहली ही गेंद पर विकेट चटकाई। इस तरह उन्होंने डबल हैट्रिक लिया। क्रिकेट में अगर कोई गेंदबाज लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेता है तो ये डबल हैट्रिक विकेट कहलाता है।

विज्ञापन

आकिब ने नॉर्थ जोन के लिए पहली पारी में डबल हैट्रिक के अलावा 5 विकेट हॉल भी लिया। उन्होंने 10.1 ओवर में 28 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनकी दमदार गेंदबाजी के दम पर ईस्ट जोन 230 रनों पर सिमट गई।

ऐसा है मैच का हाल

पहली पारी में नॉर्थ जोन ने 93.2 ओवर में 405 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी ईस्ट जोन दूसरे ही दिन 230 रनों पर सिमट गई। नॉर्थ जोन की ओर से कन्हैया वधावन और आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। दोनों ने क्रमश 76 और 63 रनों की पारी खेली। ईस्ट जोन की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट सिंह ने बनाए। उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया। ईस्ट जोन 230 रनों पर सिमट गई है। ईस्ट जोन दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 175 रनों से पीछे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ