Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के शुरू होने से पहले ही वहां के अव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे. वहीं, गुरुवार (17 सितंबर) को भारतीय दल के साथ एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. आयाजकों ने मर्यादा और नियमों को ताक पर रखते हुए भारतीय स्टार महिला जिमनास्ट प्रणित नायक और उनके पुरुष कोच अशोक मिश्रा को क्रूज शिप पर एक ही कमरा अलॉट कर दिया. इसको लेकर आधी रात अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, बाद में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आधी रात को इस मामले को सुलझाया.

एशियन गेम्स के बीच हुआ बड़ा विवाद

दरअसल, भारतीय महिला जिमनास्ट प्रणति नायक और जिम्नास्टिक कोच अशोक मिश्रा लगभग 30 घंटे से ज्यादा का लंबे और थकाऊ हवाई सफर करके आधी रात को जापान के नायोगा पहुंचे थे. वहां पहुंचने पर उन्हें एक अजीबोगरीब परिस्थिति का सामना करना पड़ा. जब उन्हें पता चला कि दोनों को एक ही कमरा अलॉट किया गया है, तो उनके होश उड़ गए. दोनों ने तुरंत इसका विरोध किया और अलग-अलग कमरों की मांग की. घंटों तक मामला नहीं सुलझने पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आधी रात को मोर्चा संभाला. IOA ने करीब रात 1:30 बजे तक दोनों को अलग-अलग कमरों में शिफ्ट करवाया.

---विज्ञापन---

देर रात बाहर बैठे रहे कोच

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इस घटना के बाद एक और बवाल देखने को मिला. दरअसल, कोच अशोक मिश्रा जब दूसरे कमरे की चाबियां लेकर कर होटल गए तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनकी बुकिंग रजिस्टर ही नहीं है. ऐसे में कोच को देर रात 1 से 2 बजे के बीच लगभग 45 मिनट तक बाहर ही बैठना पड़ा. बाद में जांच में पता चला कि रजिस्टर में उनके नाम की स्पेलिंग में गलती थी. उनके नाम में MISHRA का 'I' गायब था और उनका नाम MSHRA दर्ज हो गया था, जिसके कारण सिस्टम उनका नाम ढूंढ पा रहा था.

ये भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी

---विज्ञापन---

हालांकि, बाद में IOA के अधिकारियों ने स्थानीय आयोजन समिति से बातचीत की और करीब 2 बजे के मामले को सुलझाया. इस विवाद के बाद जिम्नास्ट प्रणति नायक को अलग कमरा दिया गया, जबकि जिम्नास्टिक कोच अशोक मिश्रा को वेटलिफ्टिंग के हेड कोच विजय शर्मा के साथ कमरा शेयर करना पड़ा. बता दें कि, जापान पहुंचने के बाद से ही भारतीय दल को व्यवस्था का सामना करना पड़ा. नायोगा में इस तरह कई अन्य खिलाड़ियों को भी कमरा मिलने से पहले घंटों इंतजार करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

---विज्ञापन---