Asian Games 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को दी करारी मात

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत को चौथा गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 के अंतर से हराकर गोल्ड अपने नाम किया है. इससे पहले दिन की शुरुआत में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था.

Indian men's kabaddi team

भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल (PIC Credit- @India_AllSports/X)

Asian Games 2026, Indian Men’s Team win Gold: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने एक बेहद रोमांचक और कड़े फाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में भारत को ईरानी टीम से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और अपना बर्चस्व कायम रखा. यह मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला कबड्डी टीम और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ने गोल्ड मेडल जीते थे.

विज्ञापन

हाफ टाइम तक ईरान ने बनाई बढ़त

एशियन गेम्स 2026 के मेंस कबड्डी फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही भारत और ईरान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. शुरुआती मिनटों में ईरान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा. भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन हाफ टाइम तक ईरान ने 18-17 की बढ़त बना ली. हालांकि, दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की. भारत की ओर से रेडिंग में अर्जुन देशवाल ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अहम अंक जुटाए. वहीं डिफेंस में सुमित और राहुल की जोड़ी ने ईरान के रेडरों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

विज्ञापन

ईरान के स्टार खिलाड़ी शादलोई ने कुछ मौकों पर भारतीय टीम को दबाव में लाने की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय डिफेंस की मजबूत रणनीति के सामने वह ज्यादा असर नहीं छोड़ सके. मैच के आखिरी 6 मिनट बेहद अहम रहे. इस दौरान भारत ने बढ़त हासिल की और फिर शानदार संयम दिखाते हुए मुकाबले के अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी. भारत ने इस तरह फाइनल में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. यह भारत का मेंस कबड्डी में रिकॉर्ड 9वां एशियन गेम्स गोल्ड मेडल है.

महिला टीम ने भी जीता गोल्ड

मेंस टीम की इस ऐतिहासिक जीत से पहले आज ही दिन की शुरुआत में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता. महिला कबड्डी के फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 के करीबी अंतर से हराकर गोल्ड अपने नाम किया. एक ही दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतना भारतीय कबड्डी के लिए बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन

भारत के खाते में 4 गोल्ड मेडल

इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. भारत के खाते में अब कुल 28 मेडल हैं और वह मेडल टैली में 10वें स्थान पर है. इससे पहले दिन में सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2:11:37 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता था. यह एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन में भारत का 44 साल बाद पहला पदक है. वहीं, स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ