Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, अभय सिंह ने स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड से एक कदम दूर
Asian Games 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से करारी मात देकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. इस पूरे मुकाबले में अभय का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को धूल चटाते हुए भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया.
स्क्वैश में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराया (PIC Credit -PTI)
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. 35 मिनट तक चले इस पूरे मुकाबले में एशियन चैंपियनशिप के गोल्डमेडलिस्ट अभय का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को 3-0 से करारी मात दी.
विज्ञापन
इसी के साथ उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया. वह अब गोल्ड जीतने और इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. फाइनल में जीत हासिल करते ही अभय एशियन गेम्स के स्क्वैश मेंस सिंगल्स इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे.
विज्ञापन
अभय सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को बुरी तरह से हराया
एशियन गेम्स 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 3-0 से हरा दिया. अभय ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और पहला गेम 11-3 से जीतकर बढ़त बना ली. वहीं, दूसरे गेम में पाकिस्तान के इरफान ने कड़ी टक्कर देनी की कोशिश की, लेकिन अभय ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम भी 12-10 से जीत लिया.
अभय ने पूरे मैच में पाकिस्तान खिलाड़ी पर दबदबा बनाए रखा और तीसरा गेम 11-6 से अपने नाम कर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. पाकिस्तान के इरफान ने क्वार्टर फाइनल में भारत के वीर चोटरानी को 3-1 से हराकर सेमीफाइल में जगह बनाई थी, जिन्हें अभय ने एकतरफा अंदाज में हराकर हिसाब चुकता भी कर दिया. साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया.
फाइनल में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हो सकता है मुकाबला
अब फाइनल में अभय सिंह का सामना पाकिस्तान के नूर जमान से हो सकता है, जो दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया के यान योंग से भिड़ेंगे. बता दें कि, एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.
This is what Abhay Singh is made of!🔥 The 🇮🇳's no1 MS #Squash player has advanced into the Finals at #AsianGames convincing straight game victory against Md. Ashab Irfan🇵🇰 He'll eyeing for the gold 🥇 tomorrow against either the no.1 player from Eian🇲🇾 or Noor🇵🇰 https://t.co/rhupbCANtspic.twitter.com/Cg8e4wUPvy
वहीं, स्क्वैश महिला सिंगल्स में भारत की अनाहत सिंह ने जापान की सतोमी वातानाबे के खिलाफ 3-2 से रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है. अनाहत को पहले गेम में 9-11 से हार का का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरा गेम भी 11-13 से गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद अनाहत ने जोरदार वापसी की और तीसरा गेम 12-10 से अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने चौथा गेम 11-6 से और पांचवां गेम 11-3 से जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. इसी के साथ अनाहत स्क्वैश महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
Anahat Singh qualfiies for Gold medal match in Women's Singles Squash at Asian Games. 🇮🇳🏅 pic.twitter.com/A0MTTjhJyy