Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने फाइनल में ईरान को 37-34 से पराजित किया. यह भारत का इस एशियन गेम्स में तीसरा गोल्ड है.

india kabaddi

कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड मेडल (Image: PTI)

India Wins Gold Medal in Womens Kabaddi: एशियन गेम्स 2026 में भारत को अपना तीसरा गोल्ड मेडल मिला. कबड्डी इवेंट में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे इवेंट में अपना दबदबा दिखाया और फाइनल में भी उन्होंने ईरान जैसी मजबूत टीम को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. पुष्पा राणा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में चौथी बार गोल्ड मेडल जीता. मैच एक समय लगभग बराबरी पर आ गया था, लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने कमबैक किया, वह तारीफ के लायक था.

विज्ञापन

भारत ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. भारत पूल A में था और उन्होंने ग्रुप मैचों में बांग्लादेश, जापान और ईरान जैसी टीमों को हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत नेपाल से हुई, जिसमें उन्होंने 48-24 से जीत दर्ज की. इसी के चलते उन्हें गोल्ड मेडल मैच में जगह मिली. भारत का फाइनल मुकाबला ईरान से हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने शुरुआत में पूरी तरह से डॉमिनेट किया और हाफ टाइम में 22-16 से दबदबा बनाया.

विज्ञापन

दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने शानदार कमबैक किया और स्कोर लगभग बराबरी पर आ गया था. लग रहा था कि ईरान की महिला टीम बाजी पलट देगी. हालांकि, टीम इंडिया ने इसके बाद बढ़िया तरह से वापसी की. फुल टाइम तक स्कोर 37-34 रहा और भारत को जीत मिली. सिर्फ 3 अंकों के अंतर से भारतीय महिला टीम ने कबड्डी इवेंट जीता और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में अपनी इस विजय को सेलिब्रेट किया.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, ईरान को थमाई करारी हार

विज्ञापन

भारत ने चौथी बार जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में कबड्डी को 2010 में पहली बार शामिल किया गया था. इसके बाद से भारतीय महिला टीम तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुकी थी. उन्होंने 2022 में हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मडल जीता था और अब उन्होंने 2026 में अपना टाइटल डिफेंड किया. यह भारत का वुमेंस कबड्डी इवेंट में चौथा गोल्ड मेडल है. अब तक 5 बार एशियन गेम्स में कबड्डी इवेंट हुआ है, जिसमें से एक बार ईरान को जीत मिली. 2018 में जकार्ता के एशियन गेम्स में ईरान ने भारत को हराया था. खैर, टीम इंडिया ने पूरी तरह से कबड्डी में डॉमिनेट किया है.

2026 के एशियन गेम्स में ईरान को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा, वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली नेपाल और चाइनीज ताइपे की टीमों को कांस्य पदक मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ