Asian Games 2026 Cricket Schedule: जापान के आयची-नगोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आगाज होने वाला है और खेलों के इस महाकुंभ में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है. एशियन गेम्स के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, हालांकि टूर्नामेंट से पहले टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस मेगा इवेंट में भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

एशियन गेम्स में क्रिकेट फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है. हालांकि, भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और गोल्ड मेडल अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो चलिए जानते हैं एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट के मुकाबले और टीम इंडिया किस दिन अपना पहला मैच खेलेगी.

---विज्ञापन---

एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट मुकाबले?

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट का आगाज 24 सितंबर से होगा और पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच अफगानिस्तान और जापान के बीच होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में हांगकांग चाइना और मलेशिया की टीमें आमने-सामने होंगी. लीग स्टेज में जापान, अफगानिस्तान, हांगकांग चाइना, मलेशिया, ओमान और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी. इसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे. भारतीय टी इसी दिन अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

भारतीय टीम 18 सितंबर को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी, लेकिन टीम का मुकाबला किससे होगा यह अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि, इतना तय है कि टीम इंडिया का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान (A2) पर रहने वाली टीम से होगा.

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान, जापान या नेपाल में से किसी एक टीम से होगा मुकाबला

लीग स्टेज के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग चाइना, मलेशिया और ओमान की टीमें हैं. चुकिं भारत का मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे स्थान वाली टीम से होना है, इसलिए टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान, जापान या नेपाल में से कोई एक टीम आ सकती है. लीग मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा.

टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो उसे 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलना होगा. बता दें कि, एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी मुकाबला होगा. भारतीय टीम की नजर इस बार एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर होगी.

---विज्ञापन---

एशियन गेम्स से पहले होगा भारत-जापान मैच

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन गेम्स के लीग मुकाबले शुरू होने से पहले ही जापान पहुंच जाएगी. एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का शानदार मौका होगा. बता दें कि, जापान भी भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी बन सकता है.

ये भी पढ़ें- 16 चौके-12 छक्के… 64 गेंदों में ठोक डाले 173 रन, नमन धीर बने सबसे बड़ा T20 स्कोर बनाने वाले भारतीय

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

तारीखसमयचरणमुकाबला
24 सितंबरसुबह 9 बजेग्रुप स्टेजअफगानिस्तान vs जापान
24 सितंबरदोपहर 2 बजेग्रुप स्टेजहांगकांग, चीन vs मलेशिया
25 सितंबरसुबह 9 बजेग्रुप स्टेजहांगकांग, चीन vs ओमान
25 सितंबरदोपहर 2 बजेग्रुप स्टेजअफगानिस्तान vs नेपाल
26 सितंबरसुबह 9 बजेग्रुप स्टेजजापान vs नेपाल
26 सितंबरदोपहर 2 बजेग्रुप स्टेजमलेशिया vs ओमान
28 सितंबरसुबह 9 बजेक्वार्टर फाइनलपाकिस्तान vs B2
28 सितंबरदोपहर 2 बजेक्वार्टर फाइनलभारत vs A2
29 सितंबरसुबह 9 बजेक्वार्टर फाइनलश्रीलंका vs A1
29 सितंबरदोपहर 2 बजेक्वार्टर फाइनलबांग्लादेश vs B1
1 अक्टूबरसुबह 9 बजेसेमीफाइनलसेमीफाइनल 1
1 अक्टूबरदोपहर 2 बजेसेमीफाइनलसेमीफाइनल 2
3 अक्टूबरसुबह 9 बजेकांस्य पदक मैचब्रॉन्ज मेडल मैच
3 अक्टूबरदोपहर 2 बजेफाइनलगोल्ड मेडल मैच

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश का बड़ा ऐलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ WTC सीरीज का शेड्यूल जारी