Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने को मिला है. जहां पर टीम इंडिया ने हरा मुकाबला जीत लिया. दोनों ही पारियों में टीम इंडिया पहले पीछे नजर आ रही थी. बाद में भारतीय टीम ने दोनों ही बार शानदार कमबैक किया. गेंदबाजी के दौरान कुलदीप यादव ने कमाल की वापसी की. फाइनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार कुलदीप से बात की, जिसके बाद तो मैच ही पूरी तरह से बदल गया.
कप्तान ने बढ़ाया अपनी टीम का मनोबल
भारतीय टीम एक समय बहुत ही मुश्किल नजर आ रही थी. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने धमाकेदार कमबैक किया. जिसके बारे में बात करते हुए रेव स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘रोहित भाई की कप्तानी में भी जब मैं खेला, तो मुझे पता चला की गेंदबाज ही मैच पलटते हैं. मेरे हिसाब से बल्लेबाज मैच जिताते हैं, लेकिन गेंदबाज टूर्नामेंट जिताते हैं. आज भी वहीं स्थिति देखने को मिली, जब 113 रनों पर 1 विकेट था और उसके बाद 146 रनों पर पारी खत्म हो गई.’
टीम इंडिया के कप्तान सूर्या ने कहा, ‘मैंने उन सबको बस इतना बोला कि सब लोग इन परिस्थितियों में पहले भी खेल चुके हैं. टीम इंडिया के लिए भी ऐसा कर चुके हो. बहुत फाइनल खेला है, सभी प्लेयर्स ने अपने-अपने स्टेट के लिए, फ्रेंचाइजी के लिए और टीम इंडिया के लिए. जो पहले से टीम में मौजूद हैं, वो भी और जो अभी आए हैं, वो आईपीएल टीम के लिए बड़ा मैच खेल चुके हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: एशिया कप जीत के बाद टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से ट्रॉफी? सामने आई 3 बड़ी वजह
सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे पलटा मुकाबला
मैच अचानक बदलने को लेकर बात करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘तुम सभी को पता है कि गेम को कैसे अपनी ओर खींचना है. अच्छी गेंदबाजी, अच्छी बॉडी लैंग्वेज और अच्छी एनर्जी और रिलैक्स रहकर हम ऐसा कर सकते हैं. मुश्किल टाइम में आप जितना रिलैक्स रहते हो, आप उतना ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इस समय जो 6 से 8 ओवर हमारे गेंदबाजों ने डाले शिवम, तिलक, कुलदीप और वरुण ने उसी से पूरा गेम पलट गया.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया को बिना ट्रॉफी दिए जब मैदान से भागे मोहसिन नकवी, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines