IND vs PAK: टीम इंडिया को बिना ट्रॉफी दिए जब मैदान से भागे मोहसिन नकवी, सामने आया VIDEO

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब पर कब्जा किया. हालांकि टीम इंडिया को जीत के बाद भी ट्रॉफी नहीं मिली, वहीं ट्रॉफी उठवाकर मैदान से भागने का मोहसिन नकवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया, लेकिन मैच के बाद काफी बवाल देखने को मिला जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल टीम इंडिया को अभी तक एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं मिली है. जिसकी वजह है टीम इंडिया का एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार करना. इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से अपने होटल चले गए और टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के जीत का जश्न मनाया.

विज्ञापन

मोहसिन नकवी का वीडियो वायरल

टीम इंडिया ने मैच से पहले ही साफ कर दिया था कि वे मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे, अगर नकवी पाकिस्तान सरकार में मंत्री न होते तो टीम इंडिया नकवी के हाथ से ट्रॉफी ले सकती थी. मैच खत्म होने के बाद मोहसिन नकवी पोडियम पर ट्रॉफी लेकर काफी देर तक भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम उनसे थोड़ी दूर स्टेडियम में खड़े होकर चिल करती रही. लंबा इंतजार करने के बाद नकवी ट्रॉफी को उठवाकर मैदान से भागते चले गए. मैदान से तेजी से बाहर जाने का नकवी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. नकवी की इस हरकत पर पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर थू-थू हो रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में 3 बार पाक को हराया

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 बार भिड़ंत देखने को मिली. तीनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई. पहले मैच में 7 विकेट, दूसरे मैच में 6 और तीसरे मैच में 5 विकेट से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में रौंदा. फाइनल में तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने पाकिस्तान टीम की हेकड़ी निकाली.

विज्ञापन

पहले गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे, इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ