Why India Declined Take Trophy Mohsin Naqvi?

IND vs PAK: एशिया कप जीत के बाद टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से ट्रॉफी? सामने आई 3 बड़ी वजह

Why India Declined Take Trophy Mohsin Naqvi: भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीता. उन्होंने पाकिस्तान को हराया और चैंपियन बने. टीम इंडिया 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी. हालांकि, भारतीय टीम ने ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया. सभी के मन में सवाल है कि ऐसा क्यों है और इसके पीछे कोई एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग कारण हैं.

Reason India Not Recieved Trophy Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की. फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने क्लियर कर दिया था कि वो ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. नकवी ने काफी समय पोडियम पर इंतजार किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी कप लेने नहीं गए. नकवी खुद ही ट्रॉफी अपने साथ ले गए और भारत ने बिना किसी ट्रॉफी के साथ जीत सेलिब्रेट की. सवाल ये है कि टीम इंडिया ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे तीन बड़ी वजह है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी?

मोहसिन नकवी ने पहले काफी बार भारत विरोधी ट्वीट किए हैं. वो सिर्फ ACC के चीफ नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान सरकार में भी बड़े पद पर हैं. इन कुछ कारणों के चलते मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली. नकवी ने मनमानी की और ट्रॉफी अपने साथ ले गए. इसी का नुकसान अब उन्हें हो सकता है और आने वाले समय पर उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाया जा सकता है. उन्हें ACC चीफ के पद से हटाया जाता है, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ