Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मैच में हांगकांग को करारी हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं अफगानिस्तान ने जीत के साथ एशिया कप 2025 का शानदार आगाज किया। इस मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला, जिसके चलते हांगकांग के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं।
एशिया कप की दूसरी सबसे बड़ी हार
इस मैच में हांगकांग को 94 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले एशिया कप 2022 में हांगकांग को पाकिस्तान के हाथों के सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा, उस वक्त पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से हराया था।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने बड़ी जीत से पॉइंट्स टेबल हिलाया, बांग्लादेश-श्रीलंका को बुरी तरह फंसाया
T20I में सबसे ज्यादा रन आउट
अफगानिस्तान के खिलाफ हांगकांग के 2 बल्लेबाज रन आउट हुए। साल 2024 के बाद से टी20 इंटरनेशनल में 34 बार हांगकांग के खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। जो 103 टीमों में सबसे अधिक है। जिनमें 29 बार हांगकांग के वे खिलाड़ी रन आउट हुए हैं जो टॉप-7 में बल्लेबाजी करते हैं। इस मैच में हांगकांग के निजाकत खान और कलहन रन आउट हुए थे।
94 रनों पर सिमट गई थी हांगकांग
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सेडीकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा अजमतुल्लाह ने महज 21 गेंदों पर 53 रन बनाए थे। जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे हांगकांग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 94 रन ही बना पाई थी। मैच में हांगकांग के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे।
ये भी पढ़ें:-AFG vs HKG: जीत के बाद क्या बोले राशिद खान? पहले ही मैच के बाद दे दी बड़ी टीमों को चेतावनी!
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
48 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines