Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने बड़ी जीत से पॉइंट्स टेबल हिलाया, बांग्लादेश-श्रीलंका को बुरी तरह फंसाया  

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ हांगकांग को 94 रनों से नहीं हराया बल्कि बाकी टीमों में एक बड़ा डर पैदा कर दिया है। अब श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गई है।

Asia Cup 2025 Points Table

Asia Cup 2025 Points Table

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के ओपनिंग मैच के साथ ही सुपर 4 में क्वालिफिकेशन की रेस भी शुरू हो गई है। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ हांगकांग को 94 रनों से नहीं हराया बल्कि बाकी टीमों में एक बड़ा डर पैदा कर दिया है। अब श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गई है। वहीं बड़े अंतर से जीतने के कारण अफगानिस्तान की टीम के पास एक बढ़त नजर आ रही है। अफगान टीम ने पॉइंट्स टेबल को नेट रन रेट से हिला दिया। 

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पॉइंट्स टेबल बदला 

ओपनिंग मैच में अफगानिस्तान की टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का ही जलवा देखने को मिला। पहले राशिद खान की टीम ने 20 ओवरों में 188 रन बना डाले। जिसके बाद हांगकांग को सिर्फ 94 रनों पर ही रोक दिया है। इस मुकाबले में जीत के बाद अफगानिस्तान टीम के पास 2 अंक हो गए हैं। जिसके कारण ही वो अभी नंबर 1 पर नजर आ रही है। वहीं शर्मनाक हार के कारण हांगकांग की टीम ग्रुप बी में चौथे नंबर पर है। अफगान टीम का नेट रन रेट +4.700 का हो गया है, इस जीत के बाद। ऐसे में अगर बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम को 1-1 बड़ी जीत नहीं मिली तो उनके लिए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन

ग्रुप ए का कल खुलेगा खाता 

जहां टूर्नामेंट में ग्रुप बी में एक टीम का खाता खुल गया है, लेकिन ग्रुप ए का खाता 10 सितंबर को खुलेगा। जहां भारत और यूएई की टीम आपस में भिड़ेंगी। इस मुकाबले के बाद ही पॉइंट्स टेबल में दोनों ग्रुप की शुरुआत होगी। आपको बता दें दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें ही सुपर 4 स्टेज में पहुंचेगी। वहीं सुपर 4 स्टेज में टॉप 2 टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप बी का अगला मुकाबला 11 सितंबर को हांगकांग और बांग्लादेश के बीच खेली जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ