AFG vs HKG: जीत के बाद क्या बोले राशिद खान? पहले ही मैच के बाद दे दी बड़ी टीमों को चेतावनी!

AFG vs HKG: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने 94 रनों की जीत के बाद खुलकर बोला है। राशिद ने जीत के बाद बड़ी टीमों को चेतावनी दी है। जिसके बाद उन्होंने बताया की प्लेइंग 11 में मुजीब उर रहमान को मौका क्यों नहीं दिया।

Rashid Khan

Rashid Khan

AFG vs HKG: एसीसी एशिया कप 2025 के ओपनिंग मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 188 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 94 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने 94 रनों की जीत के बाद खुलकर बोला है। राशिद ने जीत के बाद बड़ी टीमों को चेतावनी दी है। जिसके बाद उन्होंने बताया की प्लेइंग 11 में मुजीब उर रहमान को मौका क्यों नहीं दिया।  

विज्ञापन

जीत के बाद राशिद खान ने बड़ी टीमों को दी चुनौती 

हांगकांग के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया। जिसके कारण अचानक से अफगान टीम बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अपनी टीम की मजबूती को लेकर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘शानदार मैच था। बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना अच्छा रहा। शुरुआत में विकेट लेना हमारे लिए अहम रहा। पिछली सीरीज में भी यही समस्या थी। यही एक क्षेत्र है जिसमें हमें सुधार करना होगा। डेथ ओवरों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर उमरजई ने। हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं। इससे विपक्षी टीम पर दबाव बनता है। जब आप रन बनाते हैं, तो बल्लेबाज जोखिम उठाते हैं और हमारे पास विकेट लेने का मौका होता है।’ 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर बोले राशिद 

अफगानिस्तान की टीम अपना अगला मुकाबला 16 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। जहां पर टीम अपने प्लेइंग 11 में बदलाव के बारे में विचार कर रही है। मुजीब उर रहमान को ना खिलाने को लेकर राशिद खान ने कहा, ‘हम लक्ष्य का पीछा करते हुए भी अच्छा रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे। प्लेइंग इलेवन क्या होगी, यह देखना मुश्किल है। मुजीब को बाहर रखना एक मुश्किल फैसला था। आप कभी-कभी संयोजन की तलाश में रहते हैं। अच्छी बात यह है कि मेरे पास विकल्प हैं और इससे मेरे लिए काम आसान हो जाता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ