Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि अर्शदीप पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. हाल के दिनों में दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ धर्मशाला में पहाड़ों में घूमते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने से उनकी अफेयर की चर्चा और भी तेज हो गई है.
गर्लफ्रेंड का हाथ थामे पहाड़ों में घूमते दिखे अर्शदीप
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला खेला जाना है. इस अहम मुकाबले से पहले अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड के समरीन कौर के साथ पहाड़ों में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए अर्शदीप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में अर्शदीप कैजुअल लुक में गर्लफ्रेंड समरीन का हाथ थामे धर्मशाला के मॉल रोड पर घूमते दिखाई दे रहे हैं.
खास बात यह रही कि अर्शदीप और समरीन के साथ कोई सिक्योरिटी भी नहीं दिखाई दी. इस दौरान अर्शदीप पायजामा और टी-शर्ट पहने दिखाई दिए, जबकि समरीन भी लूज टी-शर्ट और पायजामे में नजर आईं. यह वीडियो तब सामने आई है जब बीसीसीआई ने प्लेयर्स की गर्लफ्रेंड्स को होटल रूम और टीम बस में साथ यात्र करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है.
ये भी पढ़ें- 8 साल का इंतजार और 14 नाकाम कोशिशों के बाद CSK ने किया असंभव को ‘संभव’, पिछले 7 सीजन में नहीं कर पाए थे ऐसा
कौन हैं समरीन कौर?
अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर पंजाबी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और म्यूजिक वीडियो में काम किया है. वह रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा, समरीन ने ZEE5 की फिल्म ‘नेल पॉलिश’ और एमेजॉन प्राइम की सीरीज ‘जुबली’ में भी नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, समरीन गुरु रंधावा और बादशाह जैसे सितारों संग भी काम कर चुकी हैं. समरीन बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं और उनके इस्टाग्राम पर लाखों में फॉलोआर्स हैं.
ये भी पढ़ें- 22 छक्के, 17 चौके…T20 क्रिकेट में दोहरा शतक, 140 किलो के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया हाहाकार, जानें कौन?
संबंधित खबरें
JSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
41 mins agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
8 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
9 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
10 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
10 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
13 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines