---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

22 छक्के, 17 चौके…T20 क्रिकेट में दोहरा शतक, 140 किलो के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया हाहाकार, जानें कौन?

Rahkeem Cornwall Unique record: क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कि बेहद ही कमाल का है. 140 किलो के एक खिलाड़ी मे तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचने का काम किया. वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने जबरदस्त अंदाज में दोहरा शतक जड़ा.

---विज्ञापन---

Rahkeem Cornwall Unique record: क्रिकेट के मैदान पर हर मैच में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसे तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के बस में नजर नहीं आ रहा है. एक 140 किलो के बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया था. वेस्टइंडीज के एक धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 मैच में आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था. इस बल्लेबाज ने 266.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था. 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने खेली ऐतिहासिक पारी

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहकीम कॉर्नवाल ने टी20 क्रिकेट में कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनके नाम अब टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने इस पारी में 266.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 77 गेंदों में 205 रन बनाए थे. कॉर्नवाल का वजन 140 किलो है और वो 6 फुट की लंबाई वाले क्रिकेटर हैं. उनकी फिटनेस के देख कोई यकीन नहीं कर पाएगी कि वो इतनी घातक बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर ये कमाल कर दिखाया था.

---विज्ञापन---

कब बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड?

रहकीम कॉर्नवाल ने साल 2022 में अमेरिका में अटलांटा ओपन टी20 लीग में ये इतिहास रचने का काम किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुका कोई भी खिलाड़ी ये रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है. इस पारी के बाद कॉर्नवाल पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे. उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 20 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 326 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इस टूर्नामेंट में वो अटलांटा फायर की तरफ से खेल रहे थे और टीम ने 172 रनों से मैच में जीत हासिल की थी. 

कॉर्नवाल का इंटरनेशनल करियर

रहकीम कॉर्नवाल वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने टीम के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 17 पारियों में 261 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 18.64 का रहा है. साथ ही उन्होंने अपने करियर में 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए-IPL 2026: CSK ने लखनऊ को रौंद रचा इतिहास, 8 साल के बाद किया ऐसा अद्भुत रन चेज

First published on: May 11, 2026 03:57 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola