---विज्ञापन---

खेल

8 साल का इंतजार और 14 नाकाम कोशिशों के बाद CSK ने किया असंभव को ‘संभव’, पिछले 7 सीजन में नहीं कर पाए थे ऐसा

IPL 2026 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 204 रनों का बड़ा लक्ष्य 4 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया. इसके साथ चेन्नई की टीम ने वो कारनामा कर दिखाया, जो वह पिछले 8 सालों और 14 कोशिशों में नहीं कर सकी थी.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: May 11, 2026 15:58
Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य 4 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. चेन्नई की इस जीत के हीरो उर्विल पटेल रहे, जिन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों के साथ 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसी के साथ CSK की टीम ने वो कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 8 सालों और 14 कोशिशों में नहीं कर सकी थी.

CSK ने 2018 के बाद पहली बार किया ये कमाल

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2018 के बाद पहली बार 180 से ज्यादा रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया है. इससे पहले CSK ने आखिरी बार 25 अप्रैल 2018 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. इसके बाद टीम को 14 बार 180 या उससे ज्यादा का टारगेट मिला, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

हालांकि, 2018 के बाद चेन्नई को 2019 और 2021 सीजन में एक भी बार 180+ का लक्ष्य नहीं मिला. वहीं, 2020 में एक, 2022 में दो, 2023 में एक, 2024 में तीन, 2025 में पांच और 2026 में तीन बार ऐसे बड़े लक्ष्य मिले. इसके बावजूद CSK ने 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि 2019 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे सिर्फ 1 रन से हार मिली थी.

ये भी पढ़ें- PBKS vs DC Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? यहां जानिए TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी जानकारी

RCB ने दिए सबसे ज्यादा बड़े टारगेट

पिछले 7 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा चार बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 180+ का लक्ष्य दिया. इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने 3-3 बार, दिल्ली कैपिटल्स ने दो बार, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1-1 बार बड़ा लक्ष्य रखा. इनमें सबसे करीबी मुकाबला 3 मई 2025 को RCB के खिलाफ हुआ था. बेंगलुरु में खेले गए उस मैच में CSK को 214 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 211 रन तक ही पहुंच सकी और दो रन से मुकाबला हार गई.

---विज्ञापन---

IPL इतिहास में CSK के सबसे बड़े रन चेज

क्रमलक्ष्यविरोधी टीममैदानसाल
1206 रनRCBचेन्नई2012
2206 रनRCBबेंगलुरु2018
3204 रनLSGचेन्नई2026
4203 रनKKRचेन्नई2018
5193 रनPBKSधर्मशाला2014

2023 फाइनल में भी दिखाया था दम

आईपीएल 2023 के फाइनल में भी चेन्नई के सामने बड़ा लक्ष्य था. गुजरात टाइटंस ने 215 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच 15 ओवर का कर दिया गया और CSK को 171 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. चेन्नई ने आखिरी गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- खराब प्रदर्शन नहीं, IPL 2026 में आपसी दूरियां बनीं MI की बर्बादी का कारण! क्या हार्दिक पांड्या के खिलाफ हुई ‘गुटबाजी’?

First published on: May 11, 2026 03:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.