Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती 6 मैच जीते थे. हालांकि आखिरी 6 मैचों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे प्लेऑफ में जाने की उसकी राह मुश्किल हो गई है. इसी बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदाबज अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. अर्शदीप अब प्रियांश आर्य पर कमेंट कर फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले तिलक वर्मा पर उन्होंने नस्लभेद टिप्पणी की थी.
फिर विवादों में अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप पंजाब के सालमी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को कहते हैं. “कितने प्यारे हो तुम. अपनी स्माइल दिखाओ. अपने दांत दिखाओ.” इसके बाद अर्शदीप वीडियो बनाते हुए जोर से हंसने लगते हैं. अर्शदीप का ये कमेंट सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को नॉर्मल लगा. लेकिन कुछ लोगों ने अर्शदीप को ट्रोल किया. यूजर्स ने ये दावा किया कि प्रियांश वीडियो के दौरान असहज महसूस कर रहे थे और उन्होंने फिर फोन पर बात करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह
तिलक वर्मा को लेकर भी फंस चुके हैं अर्शदीप
अर्शदीप सिंह इससे पहले तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने तिलक पर नस्लभेद टिप्पणी करते हुए कहा था. “ओए अंधेरे सन स्क्रीन नहीं लगाई क्या” कहा था. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. लोगों ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप की खूब खिंचाई की थी. पंजाब किंग्स लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. ये मैच 23 मई को लखनऊ में खेला जाएगा. लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. लेकिन पंजाब के लिए ये मैच जीतना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines