---विज्ञापन---

FIFA World Cup फाइनल में हार के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 17 साल का सुनहरा सफर हुआ खत्म

Nicolas Otamendi Announced Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा. स्पेन ने उन्हें 1-0 से हराया. इस हार के बाद अब अर्जेंटीना के एक दिग्गज फुटबॉल प्लेयर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

Nicolas Otamendi Announced Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया. स्पेन 16 साल बाद ट्रॉफी जीतने में सफल हुआ. अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो असफल रहे. यह लियोनेल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा था. मेसी ने तो अब तक रिटायरमेंट नहीं लिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कुछ और महीनों तक इंटरनेशनल फुटबॉल खेलेंगे. अब उनके साथी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.

अर्जेंटीना के डिफेंडर ने लिया रिटायरमेंट

अर्जेंटीना के डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ उनका 17 साल का ऐतिहासिक करियर खत्म हो गया है. 38 साल के ये खिलाड़ी अर्जेंटीना के सबसे सफल डिफेंडर्स में से एक माने जाते हैं. अर्जेंटीना के लिए उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला.

---विज्ञापन---

उन्होंने रिटायरमेंट पर कहा, ‘मैं आज अपने करियर के सबसे मुश्किल शब्द लिखने जा रहा हूं. मेरी खुशनसीबी है कि मेरा आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था. नतीजा भले ही हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन मैं सिर ऊंचा करके अलविदा कह रहा हूं. अर्जेंटीना को धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के मेरे सपने को पूरा किया.’

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की नई T20I सीरीज से उठा पर्दा! दिल्ली में इस टीम के खिलाफ 1-2 नहीं, खेलेंगे बैक-टू-बैक 3 मैच?

---विज्ञापन---

अर्जेंटीना के लिए खेले कितने मैच?

निकोलस ओटामेंडी ने अर्जेंटीना के लिए 139 मैच खेले और वो पिछले कई सालों से टीम की सफलता का बड़ा कारण थे. ओटामेंडी सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि फुटबॉल लीग में भी बड़ा नाम कमाने में सफल रहे. वह पोर्टो, वेलेंशिया, मैनचेस्टर सिटी और बेनफिका के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने चार वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया है. वो अपने पीछे एक लिगेसी छोड़कर जा रहे हैं और भविष्य के कई डिफेंडर उनसे प्रेरित होंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘हल्के में नहीं लेना…’, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, फैंस को भेजा खास मैसेज

---विज्ञापन---

First published on: Jul 24, 2026 02:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola