'हल्के में नहीं लेना...', वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, फैंस को भेजा खास मैसेज

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. अब सूर्यवंशी का इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी इस पारी के बारे में बात की और फैंस समेत परिवार को खास मैसेज भेजा.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान (Image: AI Generated/Edited)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपने T20I करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उनकी इस पारी के चलते टीम इंडिया ने मात्र 13.2 ओवर में जिम्बाब्वे को पहले T20I मैच में हरा दिया. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए. अब BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वैभव ने अपनी इस पारी के बारे में बात की और बताया कि वो चीजों को हल्के में नहीं ले रहे हैं.

विज्ञापन

अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान

BCCI ने वैभव सूर्यवंशी का एक खास इंटरव्यू पोस्ट किया. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी अपने परिवार, कोच और फैंस को समर्पित की. उन्होंने कहा, ‘जब आप करियर की शुरुआत करते हैं और ऐसी पारी खेलने का मौका मिलता है, तो आत्मविश्वास बढ़ जाता है. ऐसा लग रहा था कि मैं अपने जोन में हूं. मैंने अपनी क्षमता के अनुसार खेलने की कोशिश की. मैं यह पारी अपने परिवार, कोच और उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने अच्छे और बुरे, हर समय मेरा सपोर्ट किया. मैंने यह सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए किया था.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों की पारी खेली थी. अब उन्होंने हरारे में फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस पर सूर्यवंशी ने कहा, ‘मुझे यहां की वाइब पसंद है. कुछ मैदान हैं, जहां आपको रन बनाना पसंद होता है. शायद ऐसा हो लेकिन मुझे इस बात को हल्के में नहीं लेना है. मैं कोशिश कर रहा हूं कि जहां भी मुझे खेलने का मौका मिले, मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करके टीम के लिए योगदान दूं.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने इस अर्धशतक के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो T20I क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. इससे पहले T20I इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज शाहिद अफरीदी थे, जिन्होंने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 16 साल 214 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ