Most Sixes Conceded in an IPL Match: आईपीएल में हमेशा से बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई है. वहीं, कुछ गेंदबाजों के लिए कभी-कभी यह किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ है और ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाया हैं जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. IPL के इतिहास में सिर्फ दो ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा 8 छक्के खाने का दर्द झेला है. आइए जानते हैं ये 2 बदनसीब गेंदबाज?
1. यश दयाल (Yash Dayal)
IPL के इतिहास में सबसे पहले एक मैच में 8 छक्के खाने का दर्द यश दयाल झेला था. आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में 8 छक्के खाए थे. अहमदाबाद में खेले गए उस मैच के आखिरी ओवर में KKR को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और यश दयाल के इस ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर मैच छीन लिया. उस मैच में दयाल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 8 छक्के खाए और वह IPL के एक मैच में 8 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए.
2. अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj)
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम भी एक मैच में सबसे ज्यादा 8 छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाजों ने कंबोज की जमकर धुनाई की और वह अपने कोटे के 4 ओवर पूरे भी नहीं सके. कंबोज ने मैच में सिर्फ 16 गेंदें फेंकीं और 8 गगनचुंबी छक्के खाए. उनकी 16 में से 11 गेंदें चौके या छक्के में तब्दील हुईं. इसी के साथ वह IPL मैच में सबसे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए.
ये भी पढ़ें- आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक कई दिग्गजों ने लगाई जमकर क्लास
कंबोज ने सिर्फ 2.4 ओवर में लुटा दिए 63 रन
कंबोज ने सिर्फ 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए. आईपीएल में सीएसके के किसी गेंदबाज द्वारा फेंका गया यह दूसरा सबसे महंगा स्पेल है. कंबोज आईपीएल इतिहास के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी मैच में तीन या उससे कम ओवर फेंकते हुए 60 से ज्यादा रन लुटाए हैं. उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड सिर्फ खलील अहमद के नाम था, जिन्होंने 2025 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए बिना कोई विकेट लिए 65 रन खर्च किए थे. इसके साथ ही कंबोज एक ही ओवर में दो बार चार छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- गुजरात के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines