गुजरात के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता आईपीएल 2026 में अपना 12वां मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. गुजरात के खिलाफ केकेआर अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. कोलकाता में मिस्ट्री गेंदबाज की एंट्री हो सकती है.

Cricket News - 2026-05-16T164652.898
1 / 6

शनिवार 16 मई को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. केकेआर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही है. फिलहाल  अंक तालिका में केकेआर 9 अंक के साथ आठवें नंबर पर है. जीटी के खिलाफ केकेआर की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. आइए एक नजर प्लेइंग 11 पर डालते हैं.  

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी जोड़ी पर एक नजर2 / 6

कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे और फिन एलन बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि दोनों ही बल्लेबाज इस सीजन शानदार फॉर्म में नहीं हैं. आरसीबी के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रहाणे ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे, जबकि फिन एलन 8 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए थे. ये भी पढ़ें: आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक...

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में इन बल्लेबाजों को मौका

मिडिल ऑर्डर में इन बल्लेबाजों को मौका3 / 6

नंबर 3 पर अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 46 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा नंबर 4 पर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक और माहिका की होने जा रही है शादी? 

लोअर मिडिल ऑर्डर में ये नाम

लोअर मिडिल ऑर्डर में ये नाम4 / 6

लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल और सुनील नरेन मोर्चा संभाल सकते हैं. आरसीबी के खिलाफ रिंकू के बल्ले से पिछले मैच में 29 गेंदों में 49 रन निकले थे.

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग5 / 6

स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा मुख्य रूप से सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर हो सकता है. वरुण इस मैच में वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग का मोर्चा सौरभ दुबे, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी संभाल सकते हैं. कार्तिक ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 32 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे.

केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

केकेआर की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे , सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/सौरभ दुबे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन