IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली जीत के असली हीरो बने थे. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए छक्का लगाकर खिताबी मैच को अपने नाम किया. आरसीबी ने बैक टू बैक खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली तीसरी टीम भी बन गई. आरसीबी से पहले सीएसके और मुंबई ने ये कारनामा किया है. हालांकि आरसीबी को बैक टू बैक चैंपियन बनाने में खास शख्स का हाथ है.
खास शख्स ने मैदान के पीछे से पलटा पासा
हम बात कर रहे हैं आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर की, जिन्होंने आईपीएल में आरसीबी के लिए पर्दे के पीछे से अहम भूमिका निभाई और जीत के असली हीरो बने. एंडी फ्लावर अगस्त 2023 में आरसीबी के मुख्य कोच बने थे. उन्हें संजय बांगर की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया था.
आईपीएल 2023 में उन्होंने आरसीबी को अपनी कोचिंग में प्लेऑफ तक का सफर तय कराया. इसके अलावा आईपीएल 2024 में भी आरसीबी प्लेऑफ तक पहुंची. इसके बाद आरसीबी ने आईपीएल 2025 और अब आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया. फ्लावर ने अपनी कोचिंग में आरसीबी के खिलाड़ियों को सही दिशा में कोचिंग दी. इसलिए टीम के ज्यादार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल में जोस बटलर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
एंडी फ्लावर का क्रिकेट करियर
एंडी फ्लावर जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैं. लेकिन अब कोचिंग की दुनिया में पूरी तरह से एक्टिव हैं. फ्लावर ने जिम्बाब्वे के लिए 63 टेस्ट मैच में 51.54 की औसत के साथ 4794 रन बनाए हैं. उन्होंने 12 शतक के अलावा 27 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा 213 वनडे मैचों में उन्होंने 35.34 की औसत के साथ 6786 रन बनाए. उन्होंने 4 शतक के अलावा 55 अर्धशतक अपने नाम किए. 58 साल के फ्लावर अब कोचिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं.
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, ये रहे IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
47 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines