हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात

Amit Mishra Interview Virat Kohli Rohit Sharma: क्रिकेटर अमित मिश्रा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में दोनों स्टार खिलाड़ियों के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
अमित मिश्रा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा संग अपने रिश्ते पर बात की है।

Amit Mishra Interview Virat Kohli Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह मैदान और उसके बाहर अपनी खुशमिजाजी के लिए जाने जाते हैं। कोहली अपने साथी खिलाड़ियों के बीच भी हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। आईपीएल में उन्हें ईशांत शर्मा से मस्ती-मजाक करते देखा गया, लेकिन इस सबके बीच एक क्रिकेटर ऐसा है। जिसका कहना है कि विराट कोहली वक्त के साथ बदल गए हैं।

कोहली के साथ बातचीत कर दी थी बंद

टीम इंडिया के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी-20 खेलने वाले अमित मिश्रा ने यूट्यूबर से बातचीत में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। मिश्रा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कोहली के साथ उनका रिश्ता इस हद तक खराब हो गया कि उन्होंने बात भी करना बंद कर दिया था। मिश्रा ने कहा- जब कोहली कप्तान बने, तो इस सफलता से उनके व्यवहार में बहुत बड़ा अंतर आ गया। अमित विराट कोहली की कप्तानी में 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

विराट में आ गया बदलाव 

उन्होंने कहा- जब आपको प्रसिद्धि और पावर मिलती है, तो लोग सोचते हैं कि दूसरे उनसे अपने मतलब के लिए मिलना चाहते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मैं चीकू (विराट) को तब से जानता हूं जब वह 14 साल का था। उसे रोजाना पिज्जा, समोसे खाने की आदत थी, लेकिन जिस चीकू को मैं जानता था और कप्तान बनने के बाद वह जैसा है- उस विराट कोहली में बहुत अंतर है।

”वह मेरा सम्मान करता है, लेकिन पहले जैसा नहीं” 

अमित मिश्रा ने कहा- ”हालांकि अब भी वह मुझसे मिलता है। वह मेरा बहुत सम्मान करता है, लेकिन अब यह पहले जैसा नहीं रहा।” अमित मिश्रा का मानना है कि विराट के इसी स्वभाव की वजह से उनके दोस्त कम हैं। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने भी विराट कोहली के बारे में कहा था कि दोनों दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब यह रिश्ता नहीं है।

रोहित के साथ बहुत अच्छा रिश्ता

अमित मिश्रा ने इसके साथ ही रोहित शर्मा के साथ रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि भले ही मैं कई साल से टीम इंडिया में नहीं हूं, लेकिन आईपीएल या दूसरे ईवेंट के दौरान रोहित से मेरी जब भी बातचीत होती है तो वह हमेशा मेरे साथ मजाक करता है। मिश्रा से पूछा गया कि क्या सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी के लिए उनके मन में उतना ही सम्मान है। इस पर मिश्रा ने कहा- “मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं उनका एक क्रिकेटर के तौर पर बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन अब रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। मिश्रा ने कहा कि रोहित और विराट के स्वभाव अलग-अलग हैं। जिस दिन मैं रोहित से पहली बार मिला, उस दिन और आज के दिन वह एक जैसे हैं।”

ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह, सामने आए ये 5 बड़े नाम 

ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने डांस पर बवाल मचने के बाद दी अजीब सफाई, अब नहीं करेंगे ‘तौबा-तौबा’ 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? शिवम दुबे की जगह इस खिलाड़ी को मौका! 

ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रिया ने कर दिया कमाल, 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 61 रन, मैदान में आया कप्तान का ‘तूफान’ 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें