विराट कोहली और ट्रैविस हेड ‘नो हैंडशेक’ विवाद में बेवजह नप गया ये सेलिब्रिटी, हो रहा होगा पछतावा!

एसआरएच और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी, जिसके बाद विराट ने हेड से हाथ नहीं मिलाया था. अब इस विवाद में अमेरिका का मशहूर सेलिब्रेटी फंस गया है.

Cricket News - 2026-05-26T183121.363

Virat Kohli vs Travis Head: आईपीएल 2026 में 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को हैदराबाद ने अपने नाम किया और जीत हासिल करते हुए 2 अंक जोड़ लिए. ये मैच चर्चा का विषय उस समय बना, जब विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच लाइव मैच में नोंकझोक हुई थी. इसके बाद विराट कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से मना कर दिया. अब इस मामले में अमेरिकी सेलिब्रेटी बिना वजह फंस गया है.

विज्ञापन

बिना वजह फंस गया अमेरिकी सेलिब्रेटी

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कोहली के फैंस ने हेड की पत्नी जेसिका हेड को निशाना बनाया और उन्हें कमेंट सेक्शन में गालियां और अपशब्द कहे. इसी बीच कुछ फैंस ने अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट को निशाना बनाया. फैंस अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट को ट्रेविस हेड समझ बैठे और उनके कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें ट्रोल करने लगे. रैपर ट्रैविस स्कॉट इस विवाद में बिना वजह बुरी तरह फंस गए.

विज्ञापन

हेड की पत्नी ने किया खुलासा

इससे पहले हेड की पत्नी को ट्रोल होना पड़ा और गालियां तक सोशल मीडिया पर सुननी पड़ी. जिसके बाद हेड की पत्नी जेसिका ने कहा यह उसी की पुनरावृत्ति जैसा लग रहा है. मैं सुबह उठी तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज आ रहे हैं… हम ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं,””मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं.” जेसिका के सपोर्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी उतरे थे. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उन्हें पाखंडी तक कह दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ