IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल? RCB के बयान को सरेआम बताया झूठा
आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले यश दयाल इस सीजन आईपीएल क्यों नहीं खेल रहे हैं? अब स्टार गेंदबाज ने इसकी वजह बताई है और बड़ा बयान भी दिया है.

आईपीएल 2026 में यश दयाल आरसीबी की ओर से भाग नहीं ले रहे हैं, जबकि उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. दयाल ने अपनी हालिया बातचीत में आईपीएल 2026 नहीं खेलने का कारण बताया है.
आईपीएल 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश?
2 / 6यश दयाल ने अपनी बातचीत में खुलासा किया कि आईपीएल 2026 में नहीं खेलने का फैसला आरसीबी के अधिकारियों ने लिया था, इस सीजन से मेरा बाहर होना मेरा निजी फैसला नहीं था. यह बयान विवादित हो सकता है, लेकिन फैसला हमेशा अधिकारियों द्वारा ही लिया जाता है. मुझे नहीं पता कि आरसीबी के इस फैसले के पीछे क्या कारण था. मुझे उनकी बहुत याद आती है. मुझे नहीं पता कि टीम को मेरी याद आती है या नहीं, ये तो फैंस ही कहेंगे." आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा था कि यश IPL 2026 में नहीं खेलेंगे. उन्होंने इसे यश का व्यक्तिगत फैसला बताया था. ये भी पढ़ें: Rohit रिटेन, Hardik रिलीज… IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस में होंगे कौन-कौन से बदलाव? भारतीय दिग्गज ने की भविष्यवाणी
आरसीबी की याद आती है
3 / 6उन्होंने आगे कहा अगर आप बाहर बैठे हैं. जब मैं उन्हें टेलीविजन पर देखता हूं, तो कभी-कभी मैं उठ जाता हूं. लेकिन फिर भी, यह मेरी टीम है, और उन्होंने मुझे हटाया नहीं है. उन्होंने मुझे रिटेन लिस्ट में रखा है और मेरी जगह किसी और को नहीं रखा है. शायद वे सोचते हैं कि मैं एक महत्वपूर्ण हिस्सा. ये भी पढ़ें: पद्मश्री अवॉर्ड लेने क्यों नहीं पहुंचे सुपरस्टार रोहित शर्मा?
आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन
4 / 6आईपीएल 2025 में यश दयाल ने 15 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. उन्होंने डेथ ओवर्स में इस सीजन शानदार गेंदबाजी की थी. हालांकि इस सीजन वह बाहर हो गए.
आरसीबी के साथ टच में हूं
5 / 6यश ने आगे कहा "मैंने प्रबंधन से बातचीत की है. मैंने निदेशक, कोच और दिनेश कार्तिक से भी बात की है. हम समय-समय पर संपर्क में रहते हैं और हमारा संपर्क बना हुआ है. संचार में कोई कमी नहीं है. सब कुछ स्पष्ट और सुलझा हुआ है."
यश पर गंभीर आरोप
6 / 6आईपीएल 2026 से पहले यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था. उनपर आरोप है कि दयाल ने एक नाबालिग लड़की को क्रिकेट करियर बनाने में मदद करने का वादा करके लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया. इसके अलावा दयाल पर विवाह का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप भी लगाया गया है. इस वजह से आरसीबी ने उनसे दूरी बनाने का फैसला किया.