Australia A Women vs India A Women: भारतीय महिला ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम के बीच तीसरा अनऑफिशियल वनडे मैच ब्रिसबेन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिसा हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। हालांकि ये सीरीज टीम इंडिया के नाम रही। टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
एलिसा हीली ने खेली शानदार पारी
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक बल्लेबाज एलिसा हीली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हीली ने 84 गेंदों पर 137 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 23 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम ने आसानी से मैच को जीत लिया। टीम इंडिया की तरफ से एकमात्र विकेट राधा यादव ने चटकाया था।
टीम इंडिया ने बनाए थे 216 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में 216 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शैफाली वर्मा ने 59 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा यस्तिका भाटिया ने 42 और नंदनी कश्यप ने 28 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ताहलिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 27.5 ओवर में महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। एलिसा हीली के अलावा ताहलिया विलसन ने 51 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी।