AUS vs ENG: एलेक्स कैरी बने 'सुपरमैन', उड़ते हुए हवा में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वायरल हुआ वीडियो

Alex Carey: एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार कैच लपक लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

AUS vs ENG

AUS vs ENG: 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रही हैं। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे फिलिप साल्ट का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स कैरी ने लाजवाब कैच पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कैरी का शानदार कैच

1.4 ओवर में साल्ट ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला। लेकिन मिड ऑन की दिशा में एलेक्स कैरी ने हवा से कुछ फीट हवा में उड़ते हुए जानदार कैच पकड़ लिया। उन्होंने मुश्किल कैच पकड़कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। कैरी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में बतौर फील्डर उन्होंने अपने करियर का पहला इंटरनेशनल कैच पकड़ा।

विज्ञापन

पहला मैच खेल रही हैं दोनों टीमें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अपना पहला मैच खेल रही हैं। दोनों टीमें जीतकर दो पॉइंट्स लेना चाहेंगी। ग्रुप B में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के अलावा अफगानिस्तान है। साउथ अफ्रीका ने 21 फरवरी को अफगानिस्तान को शिकस्त देते हुए ग्रुप में अपना स्थान मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मैथ्यू शॉर्ट , ट्रैविस हेड , स्टीवन स्मिथ (कप्तान) , मार्नस लाबुशेन , जोश इंग्लिस (विकेट कीपर) , एलेक्स कैरी , ग्लेन मैक्सवेल , बेन ड्वार्शिस , नाथन एलिस , एडम ज़म्पा , स्पेंसर जॉनसन।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट , बेन डकेट , जेमी स्मिथ (विकेट कीपर) , जो रूट , हैरी ब्रूक , जोस बटलर (कप्तान) , लियाम लिविंगस्टोन , ब्रायडन कार्से , जोफ्रा आर्चर , आदिल राशिद , मार्क वुड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ