IND vs BAN: विराट ने बैट किया गिफ्ट, आकाशदीप ने जड़े 2 छक्के, कोहली का रिएक्शन वायरल

Virat Kohli: आकाशदीप ने कानपुर टेस्ट मैच में 2 छक्के जड़ दिए। खास बात ये है कि उन्होंने कोहली के बल्ले से ये छक्के जड़े, जिसके बाद विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

IND vs BAN (13)

Virat Kohli: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी कर बांग्लादेश के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। मैच में भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 2 छक्के जड़े। खास बात ये है कि उन्होंने कोहली के बल्ले से ऐसा कारनामा किया, जिसके बाद विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

विराट ने गिफ्ट किया था बैट

विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही आकाशदीप को एक बल्ला गिफ्ट किया था। आकाशदीप ने विराट के बल्ले की तस्वीर साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा किया था, जिसमें तेज गेंदबाज ने विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया था। अब उसी बैट से आकाश ने शुरुआती 3 गेंदों में 2 छक्के जड़ कर कमाल कर दिया। जिसके बाद डगआउट में बैठे विराट कोहली खुशी से झूम उठे, इसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन

कोहली ने भी रचा इतिहास

विराट कोहली ने इस मैच में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की और इंटरनेशल क्रिकेट में 27 हजार रन भी पूरे किए। उन्होंने 35 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में शाकिब अल हसन ने विराट को बोल्ड किया था। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम कर लिया। जायसवाल ने 31 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। उन्होंने सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा, जब उन्होंने साल 2008 में 32 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे।

भारत ने पारी की घोषित

पहली पारी में बांग्लादेश 233 रन बनाकर सिमट गई थी। जिसके जवाब में भारत ने 285/9 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। भारत की ओर से जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ