Ajinkya Rahane: भारत के स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. उन्होंने तीनों ही प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था.अब रहाणे नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. रहाणे ने इस डील को साइन करने के बाद खुशी जाहिर की है. वह जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे. रहाणे के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी भी इस लीग में खेलने वाले हैं.
इस विदेशी लीग में आएंगे नजर
रहाणे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले संस्करण में एम्स्टर्डम फ्लेम्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. फ्रेंचाइजी ने 7 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए रहाणे के खेलने पर खुशी भी जाहिर की. रहाणे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा “क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को उससे भी अधिक मजबूत स्थिति में छोड़ें, जैसा उन्होंने इसे पाया था. यूरोप एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है और इसमें क्रिकेट के सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से एक बनने की क्षमता है.” ईटीपीएल के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने भी इस करार का स्वागत करते हुए रहाणे का शुक्रिया अदा किया. ईटीपीएल में स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एंगिडी और ट्रेंट बोल्ट दैसे दिग्गज नजर आने वाले हैं.
कब से हो रही है शुरुआत?
26 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा. ETPL का पहला सीजन कुल 26 दिनों तक चलेगा और इस लीग के सभी मुकाबले नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मलाहाइड में खेले जाएंगे. कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें एम्स्टर्डम फ्लेम्स, बेलफास्ट वॉल्व्स, डबलिन गार्जियन, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लासगो कॉस्मिक, रॉटरडैम डॉकर्स शामिल हैं. राउंड रॉबिन के तहत सभी मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
सरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
11 mins agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
17 mins agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
1 hr agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
1 hr agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
2 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines